Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

पंजाब

पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब'

Updated on Wednesday, October 21, 2026 19:21 PM IST

मोहाली, 21 अक्टूबर| 'स्कुका सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' के एआई-आधारित डिजिटल आउट-ऑफ-होम  विज्ञापन नेटवर्क, 'इट्स स्पॉटलाइट' ने बुधवार देर शाम मोहाली में 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पंजाब की प्रमुख विज्ञापन और मीडिया एजेंसियों को एक छत के नीचे लाया गया, ताकि इस त्योहारी सीजन में कंपनी के एजेंसी पार्टनर्स का आभार जताया जा सके, उनसे जुड़ाव बढ़ाया जा सके और उनके साथ जश्न मनाया जा सके।

कंपनी की निदेशक सान्या जिंदल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि विज्ञापन के इस नए दौर में 'इट्स स्पॉटलाइट' विज्ञापनदाताओं को एक रियल-टाइम डैशबोर्ड देती है, जिससे वे देख सकते हैं कि उनके विज्ञापन कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा कि मेटा जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से ब्रांड्स को एनालिटिक्स मिलते हैं। कंपनी के निदेशक विरकरण सिंह ने भारत में 'आइकॉनिक स्क्रीन कल्चर' लाने के कंपनी के विजन को साझा करते हुए कहा कि "न्यूयॉर्क में 'टाइम्स स्क्वायर' है, लंदन में 'पिकाडिली सर्कस' है, और टोक्यो, बीजिंग तथा लॉस एंजिल्स जैसे शहरों में ऐसी स्क्रीन वाले बिलबोर्ड हैं जो दुनिया भर में मशहूर हैं। हम उसी संस्कृति और उत्साह को भारत में लाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि सिनेपोलिस की स्क्रीन का प्रबंधन संभालना कंपनी के लिए एक 'गेम चेंजर' साबित हुआ है।  उन्होंने बताया कि 'इट्स स्पॉटलाइट' ने अपनी पहली स्क्रीन मोहाली के सीपी मॉल में लगाई थी, और आज यह 20 से ज़्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद है।

भारतीय शहरों को 'टाइम्स स्क्वायर' जैसा अनुभव देने की योजना पर काम शुरू

कंपनी के सीएफओ आशीष राणा ने कहा कि उनका मुख्य फोकस ग्राहकों को उनके विज्ञापन निवेश पर स्पष्ट और मापने योग्य रिटर्न देना है। उन्होंने कहा, "विज्ञापनदाताओं को यह पता होना चाहिए कि उनका पैसा कहाँ, कब और कैसे खर्च हो रहा है। उन्होंने एक नए 'इंस्टेंट बुकिंग' फीचर की भी घोषणा की, जिसकी मदद से कोई भी 'इट्स स्पॉटलाइट' स्क्रीन पर विज्ञापन बुक कर सकता है और कुछ ही मिनटों में उसे लाइव कर सकता है। इस अवसर पर पंजाब की एजेंसी कम्युनिटी से जुड़े मेहमान एक साथ आए। इस दौरान नेटवर्किंग हुई, 'इट्स स्पॉटलाइट' के एजेंसी पार्टनर्स को सम्मान देने के लिए एक अवार्ड समारोह आयोजित किया गया।

Have something to say? Post your comment
अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में पराली प्रबंधन को बढ़ावा: खुड्डियां

: पंजाब में पराली प्रबंधन को बढ़ावा: खुड्डियां

*पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

: *पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पुलिस स्मृति दिवस पीएपी मुख्यालय में मनाया गया; डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि

: पुलिस स्मृति दिवस पीएपी मुख्यालय में मनाया गया; डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की मांगें तुरंत माने सरकार: खन्ना

: पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की मांगें तुरंत माने सरकार: खन्ना

मान सरकार की उलटी गिनती शुरू: सुनील जाखड़

: मान सरकार की उलटी गिनती शुरू: सुनील जाखड़

विजिलेंस ब्यूरो ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए एसएचओ को रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए एसएचओ को रंगे हाथों काबू किया

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

X