शिमला: एवरेस्ट बेटर किचन कलिनरी चैलेंज (एवरेस्टबीकेसीसी) सीज़न 8 का हिमाचल प्रदेश सेमीफाइनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन (IHM), कुफरी, शिमला में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस आयोजन में होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों और उभरते हुए शेफ ने भाग लेकर अपनी पाक-कला, रचनात्मकता और व्यावसायिक दक्षता का प्रदर्शन किया। बेटर किचन मैगज़ीन द्वारा आयोजित एवरेस्टबीकेसीसी “फ्लेवरस ऑफ़ इंडिया थीम के अंतर्गत देश के 21 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य भारत की समृद्ध पाक-परंपराओं, क्षेत्रीय व्यंजनों और पारंपरिक रेसिपीज़ को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, तकनीकी कौशल और नवाचार प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।
कलिनरी चैलेंज के साथ इस आयोजन में तीन अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं| बेटर किचन बेकरी चैंपियन, बेटर किचन F&B यंग मास्टर्स चैलेंज और एन्ज़ो हाउसकीपिंग ओलंपियाड। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बेकरी, फूड एंड बेवरेज सर्विस तथा हाउसकीपिंग जैसे हॉस्पिटैलिटी के प्रमुख क्षेत्रों में अपनी दक्षता और व्यावसायिक कौशल दिखाने का अवसर मिला।
IHM कुफरी में हिमाचल प्रदेश सेमीफाइनल का आयोजन, युवा शेफ और हॉस्पिटैलिटी विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच, बारीकियों पर ध्यान तथा पेशेवर मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन अनुभवी निर्णायक मंडल ने किया, जिसमें शेफ नंद लाल शर्मा, शेफ सुरिंदर कुमार, शेफ अमित डोगरा, कमल शर्मा और ग्यारू राम ठाकुर शामिल थे।
IHM कुफरी, शिमला के प्रिंसिपल मुकुल डिमरी ने कहा, “एवरेस्ट बेटर किचन कलिनरी चैलेंज जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यावसायिक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर देती हैं। इस तरह की पहल शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करती हैं, विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उन्हें वास्तविक कार्यक्षेत्र की चुनौतियों तथा अवसरों के लिए तैयार करती हैं। हमें IHM कुफरी में इस पहल की मेजबानी करने और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की भावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की खुशी है।
बेटर किचन की पब्लिशर एवं बैंडवैगन मीडिया की फाउंडर एंड डायरेक्टर एकता भार्गव ने कहा, “बेटर किचन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं है, बल्कि ऐसे सार्थक मंच तैयार करना है, जहाँ प्रतिभाओं को पहचान मिले, उनका आत्मविश्वास बढ़े और उनके लिए करियर के नए अवसर खुलें। एवरेस्टबीकेसीसी के माध्यम से हम भारत की समृद्ध पाक-परंपरा का उत्सव मनाते हुए युवा शेफ को पारंपरिक स्वादों के साथ रचनात्मकता और नवाचार का समावेश करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हमारा प्रयास उभरती प्रतिभाओं को उद्योग से जोड़ना और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की नई पीढ़ी को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करना है।
शिमला में आयोजित यह सेमीफाइनल एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा का पहला पड़ाव है। यहाँ से प्रतियोगिता देश के 20 अन्य शहरों तक पहुँचेगी और इसका ग्रैंड फिनाले मार्च 2027 के दूसरे सप्ताह में मुंबई में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक सेमीफाइनल से चयनित विजेता तथा प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार चुने गए वाइल्ड कार्ड प्रतिभागियों को राष्ट्रीय फिनाले में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय फिनाले में सीज़न 8 के चैंपियन का चयन किया जाएगा। इस पहल को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ते हुए, प्रतियोगिता के राष्ट्रीय विजेता को इसके इंटरनेशनल प्लेसमेंट पार्टनर जोजो इंटरनेशनल के माध्यम से विदेश में प्लेसमेंट का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह अवसर संबंधित प्लेसमेंट मानदंडों और आवश्यकताओं की पूर्ति के अधीन होगा।
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 को हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों का सहयोग प्राप्त है। एवरेस्ट इस प्रतियोगिता का टाइटल पार्टनर, भारतगैस (भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड) एनर्जी पार्टनर, जोजो इंटरनेशनल इंटरनेशनल प्लेसमेंट पार्टनर तथा शेफ्स अनलिमिटेड यूनिफॉर्म पार्टनर है। “फ्लेवरस ऑफ़ इंडिया थीम के माध्यम से एवरेस्टबीकेसीसी युवा शेफ को भारत की पाक-विविधता को समझने, पारंपरिक रेसिपीज़ को संरक्षित रखने और क्षेत्रीय व्यंजनों को उनकी मौलिकता बनाए रखते हुए रचनात्मकता एवं नवाचार के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करता है। एवरेस्टबीकेसीसी और उद्योग से जुड़ी अन्य पहलों के माध्यम से बेटर किचन हॉस्पिटैलिटी शिक्षा और उद्योग के बीच सार्थक संबंध स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। सीखने, प्रतिभा की पहचान और व्यावसायिक विकास के अवसर उपलब्ध कराकर इसका उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और पाक-कला एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
हिमाचल प्रदेश सेमीफाइनल के विजेता
एन्ज़ो हाउसकीपिंग ओलंपियाड
प्रथम स्थान: हर्षित
द्वितीय स्थान: आमिश्क शर्मा
तृतीय स्थान: अमन शर्मा
बेटर किचन F&B यंग मास्टर्स चैलेंज
प्रथम स्थान: सक्षम शर्मा
द्वितीय स्थान: गुनगुन
तृतीय स्थान: राघव गोयल
बेटर किचन बेकरी चैंपियन
प्रथम स्थान: सान्या शर्मा
द्वितीय स्थान: मोहित शर्मा
तृतीय स्थान: सान्वी कौशिक
एवरेस्ट बेटर किचन कलिनरी चैलेंज
प्रथम स्थान: सपना शर्मा एवं तुषार
द्वितीय स्थान: सान्या वर्मा एवं पुष्पांजलि
तृतीय स्थान: हर्ष ठाकुर एवं अरुण कुमार