Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

Updated on Monday, October 05, 2026 18:46 PM IST

नई दिल्ली, डॉ नदीम अहमद। राजधानी दिल्ली के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में रविवार को इण्टरनेशनल अवॉर्ड काउंसिल द्वारा आयोजित “भारत गौरव प्रतिभा रत्न अवॉर्ड 2026” समारोह भव्यता, गरिमा और प्रेरणा का अद्भुत संगम बनकर सामने आया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिक्षा, चिकित्सा समाजसेवा, स्वास्थ्य, कला, मीडिया, नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को भव्य मंच पर सम्मानित किया गया।

सफलता के सिर पर सजा सम्मान का ताज


भव्य सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा देशभर से प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मान मिलना बेहद प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने की ऊर्जा देते हैं उन्होंने भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह में आए सभी विधानों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की "मन की बात" के अनुरूप राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी तनवीर जफ़र अली ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए भिन्न भिन्न भाषा एवं संस्कृति के विद्वानों को सम्मानित करके इंटरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नेक कार्य किया है ।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,नई दिल्ली की रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. स्वर्णलता पांचाल ने कहा हर प्रतिभा सम्मान की हकदार है और इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाते हैं तथा भविष्य में और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।


वहीं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा यह आयोजन बेहद शानदार और व्यवस्थित रहा। उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक सन्देश देते हैं । प्रतिभाओं को सम्मानित करना राष्ट्र निर्माण की दिशा में सराहनीय पहल है यहां सम्मानित हुए सभी लोगों को मैं शुभकामनाएं देता हूं।
तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों को पहचान देना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान जब मंच पर प्रतिभाओं को अवॉर्ड प्रदान किए गए तो पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा। सम्मानित होने वाले लोगों ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण पल बताते हुए कहा कि ऐसे मंच उन्हें समाज और देश के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
आयोजकों ने बताया कि इण्टरनेशनल अवॉर्ड काउंसिल का उद्देश्य देशभर की प्रतिभाओं और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उन्हें नई पहचान प्रदान करना है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला रास्ता, हवाई मार्ग से भारत पहुंचीं 150 सिंधी दुल्हनें

: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला रास्ता, हवाई मार्ग से भारत पहुंचीं 150 सिंधी दुल्हनें

X