Friday, 27 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त • गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव • गुरुग्राम पुलिस चालानों की राशि को सडक़ों पर खर्च करे: पंकज डावर • सिरसा: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी, लगाया जांच कैंप • गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण • गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी • गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित • गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष • गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान • गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

हरियाणा

गुरुग्राम पुलिस चालानों की राशि को सडक़ों पर खर्च करे: पंकज डावर

Updated on Friday, November 27, 2026 18:45 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने गुडग़ांव पुलिस द्वारा पिछले 45 दिनों में ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के 6 लाख 83 हजार 495 चालान काटकर 140 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाने पर कहा कि चालान की इस विशाल राशि को पुलिस जनहित में ही खर्च करे। शहर में अनेक स्थानों पर सडक़ें टूटी पड़ी हैं, उन सडक़ों का निर्माण पुलिस कराए। यह गुडग़ांव की जनता पर पुलिस का उपकार और पुण्य का काम होगा।

-सरकार, जीएमडीए, नगर निगम, प्रशासन से उठ चुका है जनता का विश्वास
-जनसहयोगी बनकर पुलिस ही सडक़ों के निर्माण के लिए उठाए कदम
-आमतौर पर पुलिस सडक़ों के गड्ढे भी भरती है, सडक़ें बनवाने का भी काम करे

पंकज डावर ने कहा कि आज गुडग़ांव की जनता का विश्वास सरकार, जीएमडीए, नगर निगम और जिला प्रशासन से पूरी तरह उठ चुका है। जिस शहर को मिलेनियम सिटी, साइबर सिटी, स्मार्ट सिटी जैसे बड़े-बड़े नाम दिए गए, उसकी सडक़ों की हालत देखकर लगता है कि यह शहर नहीं, बल्कि गड्ढों का शहर बन गया है। हर चौक-चौराहे पर, हर सेक्टर की सडक़ पर, हर गांव के रास्ते पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। बरसात में ये गड्ढे तालाब बन जाते हैं और सूखे में धूल और मिट्टी से लोगों का जीना दूभर हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार हर साल सडक़ों के नाम पर करोड़ों-अरबों रुपये के बजट की घोषणा करती है, टेंडर होते हैं, ठेके दिए जाते हैं, लेकिन सडक़ें बनने के बजाय कागजों में ही बन जाती हैं। जीएमडीए और नगर निगम के अधिकारी सिर्फ फाइलों में सडक़ें बनाते हैं, जमीन पर कुछ नहीं दिखता। जिला प्रशासन भी सिर्फ बैठकों और निरीक्षणों तक सीमित रह गया है। जनता शिकायत कर-कर के थक चुकी है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।


डावर ने गुडग़ांव पुलिस से मांग की कि पुलिस जनसहयोगी बनकर आगे आएं और इस चालान की राशि से शहर की टूटी सडक़ों का निर्माण कराए। उन्होंने कहा कि आमतौर पर भी देखा जाता है कि कई जगह पुलिस ही सडक़ों के गड्ढे भरती है, बैरिकेड लगाती है, ट्रैफिक संभालती है। जब पुलिस गड्ढे भर सकती है तो सडक़ें भी बनवा सकती है। पुलिस को इस पुण्य के काम में आगे आना चाहिए। पंकज डावर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जीएमडीए के पास मास्टर प्लान हैं, बड़े-बड़े प्रोजेक्ट हैं, लेकिन जनता को चलने के लिए एक साफ-सुथरी सडक़ नहीं बनाई जा रही। अधिकारी एसी कमरों में बैठकर रिपोर्ट बनाते हैं कि सब ठीक है, जबकि जमीन पर जनता रोज दुर्घटनाओं का शिकार हो रही है। गड्ढों की वजह से रोज लोग गिरते हैं, चोटिल होते हैं, लेकिन किसी को कोई परवाह नहीं।


उन्होंने कहा कि अगर पुलिस 140 करोड़ रुपये से शहर की मुख्य सडक़ों को ही ठीक करवा दे, तो यह गुडग़ांव के इतिहास में सबसे बड़ा जनहित का काम होगा। जनता पुलिस को दुआएं देगी। लोग कहेंगे कि जिस काम को सरकार, निगम और जीएमडीए नहीं कर पाए, वह काम पुलिस ने कर दिखाया। डावर ने कहा कि चालान काटना गलत नहीं है, नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए। अगर चालान का पैसा जनता की सडक़ों पर ही लगे तो जनता को चालान कटने का दुख नहीं होगा।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त

: गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त

गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव

: गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव

सिरसा: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी, लगाया जांच कैंप

: सिरसा: कैंसर से जंग में जागरुकता जरूरी, लगाया जांच कैंप

गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

: गुरुग्राम: क्लास वन-टू अफसरों को गोद लिए स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

: गुरुग्राम: केमिकल सेफ्टी टैंक हादसे में पीडि़त परिवारों को मुआवजा दे कंपनी

गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित

: गुरुग्राम: गांव सरहौल में पुनर्निमाण के बाद बंजारा चौपाल समर्पित

गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

: गुरुग्राम: कर्मबीर सिंह बोकन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान

: गुरुग्राम: वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अनुभव को रॉयल स्कूल में विशेष सम्मान

गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: नायब सिंह सैनी

सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

: सिरसा: 135वें एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

X