Saturday, 28 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: दो बाइक पर लंबित थे 164 चालान, 7.45 लाख जुर्माना • गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या • गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी • गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय • गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे • सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर • गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी • गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु • गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू • गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

हरियाणा

गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी

Updated on Saturday, November 28, 2026 19:38 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। भारतीय जनता युवा मोर्चा, हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त होने पर मनीष चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मनीष चौधरी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी , सह प्रभारी भोला सिंह, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया एवं भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर मनीष चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
युवाओं को संगठन से जोड़कर बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे युवा मोर्चा
युवा शक्ति को राष्ट्रसेवा एवं संगठन विस्तार से जोड़ना रहेगा लक्ष्य


मनीष चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करेंगे। मनीष चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के लिए प्रेरित करने वाला एक सशक्त मंच है। युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा एवं सकारात्मक सोच को संगठन के कार्यों से जोड़कर पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


उन्होंने कहा कि उनका विशेष प्रयास रहेगा कि युवा मोर्चा के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं विस्तारित किया जाए। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा, सामाजिक कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं संवाद को बढ़ावा देकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। मनीष चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के हित में किए जा रहे कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने में युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: दो बाइक पर लंबित थे 164 चालान, 7.45 लाख जुर्माना

: गुरुग्राम: दो बाइक पर लंबित थे 164 चालान, 7.45 लाख जुर्माना

गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या

: गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या

गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय

: गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय

गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे

: गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे

सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर

: सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर

गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

: गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

: गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

: गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

: गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

: गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

X