Saturday, 28 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: दो बाइक पर लंबित थे 164 चालान, 7.45 लाख जुर्माना • गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या • गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी • गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय • गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे • सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर • गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी • गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु • गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू • गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

हरियाणा

गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या

Updated on Saturday, November 28, 2026 19:42 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। पैसों के लेनदेन के विवाद में 25 वर्षीय युवक की चाकू से वार करके व गला घोंटकर हत्या करने तथा शव को जमीन में दबाने के मामले में पुलिस थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि इस मामले में अब तक सभी तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

-इस हत्याकांड में अब तक सभी तीन आरोपी गिरफ्तार
-चार व पांच साल से साझेदारी में मूंगफली बेचते थे मृतक और मुख्य आरोपी
-कपड़े जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की

11 नवंबर 2026 को पुलिस थाना सेक्टर-65 में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई नईम के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसका भाई नईम (उम्र करीब 25 वर्ष) गुरुग्राम में मूंगफली बेचने का काम करता था। आठ नवंबर 2026 की शाम वह बैटरी चार्ज करने के लिए चार्जर लेने दिल्ली जाने की बात कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में सेक्टर-50 में एक मोबाइल फोन मिलने की सूचना पर शिकायतकर्ता ने वहां जाकर फोन प्राप्त किया, जो उसके भाई का था। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सेक्टर-65 में केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा इस मामले में आरोपी बबलू (उम्र 21 वर्ष), निवासी जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बबलू और मृतक नईम पिछले चार-पांच वर्षों से गुरुग्राम में साझेदारी में मूंगफली बेचने का काम करते थे।

दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आठ नवंबर 2026 को सेक्टर-63 कादरपुर टी-पॉइंट के पास बनी झुग्गियों में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी बबलू ने मृतक नईम पर चाकू से वार किया तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अपने पहने हुए कपड़े जला दिए तथा मृतक के शव को पास स्थित पुराने पानी के टैंक में गड्ढा खोदकर दबा दिया और ऊपर से नमक डालकर मिट्टी से ढक दिया।


सेक्टर-65 थाना प्रभारी निरीक्षक रामबीर सिंह के नेतृत्व में इस हत्याकांड में दो अन्य आरोपियों को शनिवार को गांव बेहटा गोसाई, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद सुभान (उम्र 19 वर्ष) तथा मोहम्मद शाहनवाज (उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई। खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों ने बबलू के साथ मिलकर मृतक नईम की गमछे से गला घोंटकर हत्या करने तथा उसके शव को गड्ढे में दबाकर ऊपर से नमक डालकर मिट्टी से ढकने की वारदात को अंजाम दिया था। इस हत्याकांड में अब तक बबलू, मोहम्मद सुभान तथा मोहम्मद शाहनवाज सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: दो बाइक पर लंबित थे 164 चालान, 7.45 लाख जुर्माना

: गुरुग्राम: दो बाइक पर लंबित थे 164 चालान, 7.45 लाख जुर्माना

गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी

: गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी

गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय

: गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय

गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे

: गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे

सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर

: सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर

गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

: गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

: गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

: गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

: गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

: गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

X