Saturday, 28 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या • गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी • गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय • गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे • सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर • गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी • गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु • गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू • गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें • गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

हरियाणा

गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय

Updated on Saturday, November 28, 2026 19:33 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। सूचनाओं की तेज रफ्तार, बढ़ते शोर और बदलते दौर की चुनौतियों के बीच सुर्खियों से परे आंतरिक शोर से आंतरिक स्पष्टता की ओर विषय पर तीन दिवसीय मीडिया रिट्रीट का शुभारम्भ ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ।

-गुरुग्राम के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय मीडिया रिट्रीट का आगाज
-मीडिया रिट्रीट में अलग-अलग स्थानों से पहुंचे पत्रकार

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भारत एक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान में आने से मन का शोर समाप्त होता है और संगत का गहरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बाहर की आग को तो आसानी से बुझाया जा सकता है, लेकिन भीतर की आग को बुझाने के लिए आध्यात्मिकता की जरूरत है। जिस प्रकार नदियों का शोर सागर में जाकर ही थमता है, ठीक उसी प्रकार मन का शोर भी ईश्वर से जुडऩे से ही थम सकता है। उपेंद्र राय ने कहा कि स्थूल नेत्रों से परे भी एक ऐसी दुनिया है जो दिखाई नहीं देती, लेकिन उसका अस्तित्व है। ज्ञान भीतर से ही आलोकित होता है, जरूरत है उसे गहराई से महसूस करने की। उन्होंने कहा कि जीवन में कई मुश्किलें अधिक बोलने से पैदा होती हैं। मीडिया में ऊंची आवाज के बजाय शालीनता से अपनी बात रखने का प्रभाव अधिक पड़ता है। उनके अनुसार, पत्रकारिता के लिए सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिकता सबसे अहम है।


ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी बीके आशा दीदी ने कहा कि मीडिया को बाहर की दुनिया से कहीं अधिक अपने भीतर की दुनिया को महसूस करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सबसे मिलते रहते हैं, लेकिन स्वयं से नहीं मिलते, जबकि आध्यात्मिकता हमें स्वयं से मिलाती है। विश्व के परिवर्तनशील चक्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया श्रेष्ठ पुनर्निर्माण की ओर बढ़ रही है, जिसकी शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए और मीडिया को सबके लिए उदाहरण बनना होगा। राजयोगिनी शुक्ला दीदी ने कहा कि मीडिया समाज की दशा और दिशा बदलने की ताकत रखता है, लेकिन मौजूदा दौर में मूल्यों की बेहद जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी बदलाव के लिए अपने अंदर की आवाज सुनना जरूरी है और आज मीडिया जिन चुनौतियों से जूझ रहा है, उनका समाधान आध्यात्मिकता में ही समाहित है।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या

: गुरुग्राम: साथ मिलकर मुंगफली बेचते थे, विवाद हुआ तो कर दी हत्या

गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी

: गुरुग्राम: युवा मोर्चा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना मेरी प्राथमिकता: मनीष चौधरी

गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे

: गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे

सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर

: सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर

गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

: गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

: गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

: गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

: गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

: गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज

: गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज

X