Saturday, 28 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय • गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे • सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर • गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी • गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु • गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू • गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें • गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट • गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज • गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त

हरियाणा

गुरुग्राम में सीएम ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Updated on Saturday, November 28, 2026 19:24 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गुरुग्राम में 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बेड़े में शामिल की गई ये बसें यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

-सेक्टर-48 में नए ई-बस डिपो का भी किया उद्घाटन
-100 इलेक्ट्रिक बसों के जुडऩे से बेड़े की संख्या हुई 250

ये 100 बसें गुरुग्राम जिले के 20 विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी, जिससे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 17 करोड़ की लागत से विकसित सेक्टर-48 स्थित जीएमसीबीएल के नए ई-बस डिपो का उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम के विकास और सार्वजनिक परिवहन के इतिहास में आज एक नई शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ और सेक्टर-48 में आधुनिक ई-बस डिपो का लोकार्पण गुरुग्राम को स्वच्छ, सुगम और आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल शहर की बढ़ती परिवहन जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की यात्रा वर्ष 2018 में 25 बसों के साथ शुरू हुई थी। अब गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड के बेड़े में 150 सीएनजी बसें संचालित हैं। इनमें 100 नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से कुल बसों की संख्या बढक़र 250 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना देश के शहरों में स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का राष्ट्रीय प्रयास है। इस योजना के तहत देशभर में 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुरुग्राम में 100 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ इसी व्यापक राष्ट्रीय संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम देश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख केंद्र है।

यहां देश-विदेश की कंपनियां, उद्योग, आईटी और सेवा क्षेत्र के संस्थान स्थापित हैं। प्रतिदिन लाखों लोग रोजगार, शिक्षा, व्यापार और अन्य आवश्यकताओं के लिए शहर में आवागमन करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत सोनीपत, पानीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद में जल्द ही 450 नई मिनी बसें शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से शहर को इन बसों की आवश्यकता थी। गुरुग्राम की सडक़ों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नौ मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें शहर के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन को सुगम बनाएंगी।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय

: गुरुग्राम: मन का शोर थामने का जरिया है आध्यात्मिकता: उपेंद्र राय

गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे

: गुरुग्राम में अवैध तरीके से रह रहे 27 बांग्लादेशी पकडक़र वापस भेजे

सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर

: सीएम ने गुडग़ांव आकर फिर दूसरे जिलों के बस अड्डे गिनवाए: पंकज डावर

गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

: गुरुग्राम में यूपी पुलिस के सिपाही की हृदय गति रुकने से मृत्यु

गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

: गुरुग्राम: 1.09 करोड़ की ठगी में बैंक खाता देने का आरोपी काबू

गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

: गुरुग्राम: शनिवार से शहर की सडक़ों पर दौड़ेंगीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

: गुरुग्राम: डिजिटल पत्रकारिता में तथ्यात्मकता का स्तर गिर रहा: शीला भट्ट

गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज

: गुरुग्राम: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनेगा एक्शन प्लान-2027: डॉ. पंकज

गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त

: गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चों के जिला अध्यक्ष नियुक्त

गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव

: गुरुग्राम: डॉ. विजय सिंह चौहान बने हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव

X