Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

Updated on Saturday, March 22, 2025 19:19 PM IST

नई दिल्ली। सनात न धर्म में प्रदोष व्रत का अधिक महत्व है। इस दिन महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत 27 मार्च को किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा संध्याकाल में करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक प्रदोष व्रत करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी तरह के भय से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा दान करने का भी विशेष महत्व है।

अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर शिवलिंग का विशेष चीजों के द्वारा अभिषेक करें। साथ ही सुख-शांति की कामना करें। इससे साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी?

व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 27 मार्च को देर रात को 01 बजकर 42 मिनट होगी। वहीं, तिथि का समापन 27 मार्च को रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगा। इस प्रकार 27 मार्च को प्रदोष व्रत किया जाएगा।

शिवलिंग पर अर्पित करें चीजें

  • भगवान शिव को धतूरा प्रिय है। ऐसे में आप प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान शिवलिंग पर धतूरा जरूर अर्पित करें। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक की पूजा सफल होती है और रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।
  • शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद चंदन का तिलक लगाएं। दीपक जलाकर आरती करें। मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही महदेव प्रसन्न होते हैं।
  • जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर इत्र अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। इसके अलावा शिवलिंग पर भांग और बेलपत्र भी अर्पित कर सकते हैं। इससे जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं।
Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

काशी विश्वनाथ मंदिर में कब और कौन करते हैं सप्तर्षि आरती? आइए, इसके बारे में जानें सबकुछ

: काशी विश्वनाथ मंदिर में कब और कौन करते हैं सप्तर्षि आरती? आइए, इसके बारे में जानें सबकुछ

X