Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: 20वां गुरुग्राम संकीर्तन महोत्सव गौशाला मैदान में 19 दिसंबर को • गुरुग्राम: 50 लाख का पैकेज छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता व उनकी रिटायर्ड मां बनीं साध्वी • गुरुग्राम: एम3एम इंडिया व न्यूयॉर्क की लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी जैकब एंड कंपनी मिलकर बनाएंगी प्रोजेक्ट • गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित • गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम • अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन • गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव • गुरुग्राम: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर छह दोपहिया वाहन इम्पाउंड • गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार

चंडीगढ़

बिलासपुर-हमीरपुर-कांगड़ा-ऊना स्टूडेंट एसोसिएशन चंडीगढ़ ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

Updated on Wednesday, November 18, 2026 16:28 PM IST

चंडीगढ़। बिलासपुर-हमीरपुर-कांगड़ा-ऊना स्टूडेंट एसोसिएशन चंडीगढ़ ने संगठन के विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति देने के उद्देश्य से अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, उनके अधिकारों एवं हितों की आवाज बनना तथा सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष विक्रांत रकड़ा एवं संस्थापक दीपांशु राजपूत के मार्गदर्शन में गठित नई टीम में संस्थापक समिति के सदस्य अनुज शर्मा, शगुन पत्याल, वंशिका गार्नेरिया, अपूर्व नाग, रितिक राणा, अखिल शर्मा एवं अभिषेक कालिया शामिल हैं। नई कार्यकारिणी में आदित्य नाग को अध्यक्ष, साक्षी ठाकुर को उपाध्यक्ष, आयुष भबोरिया को महासचिव, प्रियांशु शर्मा को संयुक्त सचिव, दिया चौधरी को चेयरपर्सन, साहिल कैथ को वाइस चेयरपर्सन, करण शर्मा को चेयरमैन, पीयूष राणा को वाइस चेयरमैन, विनायक बांगिया को मीडिया कोऑर्डिनेटर तथा आदर्श शर्मा को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीडिया के माध्यम से संगठन की आवाज़ को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता – विनायक बांगिया
इस अवसर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर विनायक बांगिया ने कहा कि एसोसिएशन केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश से जुड़े विद्यार्थियों और युवाओं के लिए एक मजबूत मंच बनेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचली विद्यार्थियों की समस्याओं, शिक्षा, रोजगार, छात्र सुविधाओं और अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए। साथ ही सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हुए हिमाचली संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, उपाध्यक्ष साक्षी ठाकुर ने कहा कि संगठन महिलाओं और छात्राओं से जुड़े मुद्दों को विशेष प्राथमिकता देगा। चंडीगढ़ के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा, शिक्षा, समान अवसर, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं और महिलाओं को अपनी समस्याएं साझा करने के लिए एक सुरक्षित एवं सहयोगात्मक मंच उपलब्ध करवाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। संस्थापक अध्यक्ष विक्रांत रकड़ा एवं संस्थापक दीपांशु राजपूत ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ छात्र हितों, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कार्यों और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
 
Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित

: गुरुग्राम: भारत में पहली बार एआई से डिजाइन सिरेमिक डिस्क अमेरिकी व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित

गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम

: गुरुग्राम: लायंस स्कूल में एनसीसी शक्ति, देशभक्ति व लीडरशिप का दिखा संगम

स्वयं सहायता समूहों से सामाजिक बदलाव तक

: स्वयं सहायता समूहों से सामाजिक बदलाव तक

शोभला मिलन 2.0 का भव्य आयोजन, हिमाचली लोकसंस्कृति की दिखी शानदार झलक

: शोभला मिलन 2.0 का भव्य आयोजन, हिमाचली लोकसंस्कृति की दिखी शानदार झलक

गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव

: गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव

स्वस्थ समाज की पहल

: स्वस्थ समाज की पहल

संगठन को धार देने में जुटीं अर्चना गुप्ता, हर मोर्चे पर खुद संभाली कमान

: संगठन को धार देने में जुटीं अर्चना गुप्ता, हर मोर्चे पर खुद संभाली कमान

पंजाब लोक भवन में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित शबद कीर्तन का आयोजन

: पंजाब लोक भवन में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित शबद कीर्तन का आयोजन

सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप अब एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर उपलब्ध

: सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप अब एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर उपलब्ध

बाल दिवस पर एनआईए में बच्चों को पढ़ाया जाएगा पोषण का पाठ

: बाल दिवस पर एनआईए में बच्चों को पढ़ाया जाएगा पोषण का पाठ

X