Thursday, 12 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प • चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर • गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया • गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील • गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा • गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना • पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली • रोहतक: जेठपुर के स्कूल में 10 साल तक सेवाएं देने वाले शिक्षक हरि ओम वर्मा हुए सेवानिवृत • गुरुग्राम: मारुति सुजुकी की डिजायर कार 3.5 मिलियन के उत्पादन से हुई पार • गुरुग्राम में मिल्हे ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम

चंडीगढ़

बाल दिवस पर एनआईए में बच्चों को पढ़ाया जाएगा पोषण का पाठ

Updated on Wednesday, November 11, 2026 22:38 PM IST

पंचकूला, 11 नवंबर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला में बाल दिवस के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से बच्चों और उनके अभिभावकों को आयुर्वेद के माध्यम से संतुलित खानपान, बेहतर पोषण और स्वस्थ जीवनशैली का पाठ पढ़ाया जाएगा।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में संस्थान के कुलपति प्रोफेसर डॉ. संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में कौमारभृत्य विभाग की ओर से आयोजित पोषण जागरूकता शिविर का उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
एनआईए डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व एवं डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग के निर्देशन में आयोजित शिविर में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में पोषण की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

पोषण जागरूकता शिविर के तहत बच्चों के स्वास्थ्य की जाएगी जांच
क्विज और ड्राइंग प्रतियोगिता के जरिये स्वस्थ जीवनशैली से जुडेंगे बच्चे


कौमारभृत्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रितेश कुमार वर्मा ने बताया कि आज के समय में बच्चों के खानपान में बदलाव और जंक फूड के बढ़ते चलन के बीच संतुलित एवं पौष्टिक भोजन की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। बचपन में अपनाई गई खानपान की अच्छी आदतें न केवल बच्चों के समुचित विकास में सहायक होती हैं, बल्कि भविष्य में उन्हें स्वस्थ जीवन जीने की दिशा भी प्रदान करती हैं।
उन्होंने बताया कि बच्चों की आयु, शारीरिक आवश्यकताओं और प्रकृति के अनुरूप खानपान अपनाना उनके विकास के लिए लाभकारी हो सकता है। शिविर के दौरान बच्चों को औषधीय गुणों से भरपूर पोषण चक्की वितरित करने के साथ उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
कौमारभृत्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपर्णा दिलीप ने बताया कि बाल दिवस पर आयोजित पोषण जागरूकता शिविर के तहत योग हॉल में क्विज और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और अच्छी खानपान की आदतों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

: चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

: गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

‘रोशनी का बाजार’ के जरिए राइज़ोनिक ने ट्राइसिटी के स्थानीय कारीगरों के साथ मनाया दिवाली का उत्सव

: ‘रोशनी का बाजार’ के जरिए राइज़ोनिक ने ट्राइसिटी के स्थानीय कारीगरों के साथ मनाया दिवाली का उत्सव

खड़गे की कथित टिप्पणी पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड ने जताया विरोध

: खड़गे की कथित टिप्पणी पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड ने जताया विरोध

महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल ने पीजीआई में लगाया लंगर

: महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल ने पीजीआई में लगाया लंगर

एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

: एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

हरियाणा के राज्यपाल ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन

: हरियाणा के राज्यपाल ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

X