निखिल
रोहतक। एक शिक्षक के रूप में बच्चों के चरित्र निर्माण और भविष्य को सही आकार देने वाले जेबीटी शिक्षक हरि ओम वर्मा शनिवार 31 अक्टूबर 2026 को कलानौर खंड के गांव जेठपुर स्थित जीएमएस से सेवानिवृत हो गए। विद्यालय के शिक्षकों, गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच की ओर से उनका सम्मान किया गया। 21 सितंबर 2016 को वे इस विद्यालय में आए थे।
जेबीटी शिक्षा हरि ओम वर्मा का कुल कार्यकाल 28 साल 10 महीने 27 दिन का रहा
वर्ष 1997 से 2026 तक 28 साल 10 महीने 27 दिन की गौरवशाली सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए जेबीटी शिक्षक हरि ओम वर्मा का सेवाकाल बेहतरीन रहा। हर विद्यालय में उन्होंने अपनी क्षमता से बढक़र कार्य करते हुए बच्चों का भविष्य गढऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी। जेठपुर के विद्यालय में 10 साल के लंबे अंतराल के बाद वे इसी विद्यालय से सेवानिवृत हुए। ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उन्हें भावुकता भरी विदाई दी। ककराना स्कूल प्रिंसिपल एवं वर्तमान डीडीओ जेठपुर सुमनलता, विद्यालय इंचार्ज आशा रानी, टीचर बबीता, क्लर्क निजेश, स्कूल के पूर्व टीचर पीजीटी कृष्ण कुमार, टीजीटी दीपक कुमार, पीआरटी राजेश कुमार, टीजीटी रिटायर्ड दुष्यंत, शशि, सरपंच ममता पत्नी नरेश ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
पूर्व सरपंच विनोद कुमार मेहरा ने भेंट किया सम्मान पत्र
जेठपुर के पूर्व सरपंच विनोद कुमार मेहरा एवं परिवार की ओर से सेवानिवृत हुए हरि ओम वर्मा, उनकी पत्नी नीलम रानी को सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक हरि ओम वर्मा की माता जी कृष्णा देवी, भाई राजबीर वर्मा और जगबीर वर्मा, भाभी अनीता वर्मा, मीना रानी, बेटी रोजी वर्मा और शिवांगनी वर्मा, हरियाणा पुलिस गुरुग्राम में कार्यरत भतीजा मनीष वर्मा, इंडियन बैंक गिद्दड़बाहा में मैनेजर दामाद सोनू वर्मा, समधन निर्मला वर्मा, पूर्व विद्यालय स्टाफ सदस्य उमा सैनी, बिमला देवी, सुरमिला देवी, अश्वनी कुमार, कृष्ण कुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
हरि ओम वर्मा जी ने ज्ञान के साथ बच्चों को संस्कार भी दिए
इस मौके पर पूर्व सरपंच विनोद कुमार मेहरा ने कहा कि श्री हरि ओम वर्मा केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि पूरे गांव के मार्गदर्शक रहे हैं। उन्होंने अपने शिक्षण जीवन के बहुमूल्य 10 वर्ष इस विद्यालय और हम सबको दिए हैं। शिक्षक के रूप में हरि ओम वर्मा जी ने बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं दिया, बल्कि अच्छे संस्कार, ईमानदारी और परिश्रम की सीख दी है। श्री वर्मा ने अपने शिक्षण जीवन की शुरुआत 05 दिसंबर 1997 को जीपीएस बरोदा, जिला सोनीपत से की थी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के कई स्कूलों में अपनी सेवाएं दीं। उनकी सेवा अवधि 05 दिसंबर से शुरू हुई थी। सबसे पहले सोनीपत जिला के जीपीएस बरोदा, जीजीपीएस रुखी, जीपीएस उपलाना करनाल, जीपीएस मोई हुड्डा सोनीपत, जीजीपीएस रुखी, जीपीएस माहरा जिला सोनीपत में वे 2013 से 2016 तक रहे।
जेठपुर में 10 साल लंबा कार्यकाल रहा
21 सितंबर 2016 को उनका तबादला जेठपुर के विद्यालय में हुआ। कुल 10,536 दिनों की इस लंबी सेवा में उन्होंने बच्चों का सर्वांगीण विकास कर उनका भविष्य स्वर्णिम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विदाई समारोह में अन्य अतिथियों, वक्ताओं ने कहा कि वास्तव में हरि ओम वर्मा जी जैसे ऊर्जावान और समर्पित शिक्षकों के समर्पण से ही देश-प्रदेश के बच्चों का भविष्य स्वर्णिम हो रहा है। शिक्षा की अलख जगाने वाले ऐसे शिक्षक सेवानिवृत्ति के बाद भी किसी न किसी रूप में भावी पीढ़ी का ज्ञानवर्धन करते रहेंगे। विद्यालय परिवार ने कहा कि इस विद्यालय को उनकी कमी बहुत खलेगी। उनके नेतृत्व और साथ में बिताया गया हर एक पल प्रेरणादायक रहा है। सभी ने उनके सुखी, स्वस्थ और मंगलमय भावी जीवन की कामना की और उनके ज्ञान, धैर्य और दयालुता के लिए आभार व्यक्त किया।