Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा की विकास गाथा की सारथी

Updated on Wednesday, October 28, 2026 18:02 PM IST

चंडीगढ़,  28 अक्टूबर -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात अब हरियाणा की विकास यात्रा की महत्वपूर्ण सारथी बनेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान न केवल निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई, बल्कि दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक समावेश और सहयोग को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरत और अहमदाबाद दोनों शहरों में प्रवासी हरियाणवासियों से मुलाकात की। इन बैठकों में प्रवासियों ने अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं को भी साझा किया। मुख्यमंत्री ने प्रवासी समुदाय की भावनाओं को समझते हुए कहा कि हरियाणा सरकार उनके हितों की रक्षा और सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो दिवसीय गुजरात दौरे में निवेश के साथ-साथ पारस्परिक सहयोग एवं समावेश पर बल*

 

*प्रवासी हरियाणवासियों के शिकायत निवारण के लिए पोर्टल बनाएगी हरियाणा सरकार, सूरत में मुख्यमंत्री ने की घोषणा*

 

*महाराष्ट्र के साथ साथ अब गुजरात में हरियाणा भवन बनाने की दिशा में बढ़े कदम*

सूरत में मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रवासी हरियाणवासियों की शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी निवारण के लिए एक समर्पित पोर्टल बनाया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से प्रवासी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह कदम प्रवासी समुदाय को सरकार से और अधिक जोड़ने वाला साबित होगा।


इसके साथ ही, महाराष्ट्र में हरियाणा भवन की तर्ज पर अब गुजरात में भी हरियाणा भवन बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए गए हैं। यह भवन प्रवासी हरियाणवासियों के लिए सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा तथा दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक सेतु का काम करेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जोर दिया कि गुजरात और हरियाणा के बीच सहयोग केवल आर्थिक निवेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय आयामों को भी मजबूत किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि से शुरू हुई यह साझेदारी हरियाणा की विकास गाथा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली साबित होगी।

Have something to say? Post your comment
*राहुल हुड्डा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त*

: *राहुल हुड्डा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त*

बेरोजगार युवाओं के लिए 1 नवंबर से शुरू होंगे बेरोजगारी भत्ते के आवेदन   

: बेरोजगार युवाओं के लिए 1 नवंबर से शुरू होंगे बेरोजगारी भत्ते के आवेदन  

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जर्मनी में रोजगार के अवसर*

: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जर्मनी में रोजगार के अवसर*

सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक : डॉ. अर्चना गुप्ता

: सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक : डॉ. अर्चना गुप्ता

आरकेएसडी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, युवा देश के विकास में दें योगदान

: आरकेएसडी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, युवा देश के विकास में दें योगदान

नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

: नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दो दिवसीय 12वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया भाग

: विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दो दिवसीय 12वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया भाग

सीनियर, जूनियर के साथ रैगिंग नहीं, अनुभव करे साझा : राजेश कुमारी

: सीनियर, जूनियर के साथ रैगिंग नहीं, अनुभव करे साझा : राजेश कुमारी

महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन संघर्ष से सृजन और आत्मबोध से लोककल्याण तक की प्रेरक यात्रा : सुधा भारद्वाज

: महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन संघर्ष से सृजन और आत्मबोध से लोककल्याण तक की प्रेरक यात्रा : सुधा भारद्वाज

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया : मुख्यमंत्री

: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया : मुख्यमंत्री

X