Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सीनियर, जूनियर के साथ रैगिंग नहीं, अनुभव करे साझा : राजेश कुमारी

Updated on Monday, October 26, 2026 18:07 PM IST

पंचकूला, 26 अक्टूबर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला में एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माता मनसा देवी सेक्टर-5 थाना प्रभारी राजेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि एडवोकेट रितू चौहान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग विशेष तौर पर मौजूद रहे।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा तथा डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मागदर्शन में विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों, इससे जुड़े नियमों और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
एमडीसी थाना प्रभारी राजेश कुमारी ने रैगिंग के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सीनियर को जूनियर के साथ रैगिंग नहीं, बल्कि अनुभव साझा करने चाहिए, ताकि जूनियर, सीनियर को पूरा सम्मान दे। रैगिंग एक अपराध है, जिससे रैगिंग का शिकार होने वाले विद्यार्थी के साथ रैगिंग करने वाले विद्यार्थी के परिवार का समाज में सम्मान घटता है।
उन्होंने कहा कि युवा कॉलेज और विश्वविद्यालय में अपना भविष्य बनाने के लिए आता है, लेकिन कई बार उसे रैगिंग का शिकार होना पड़ता है। रैगिंग न केवल उसके भविष्य के लक्ष्य को बाधित करती है, बल्कि रैगिंग करने वाले युवा का करियर भी खराब होता है।

एनआईए में अनुशासित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण : सतीश गंधर्व
एनआईए में एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


संस्थान के डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कहा कि एनआईए पंचकूला रैगिंग मुक्त परिसर है। संस्थान की ओर से विद्यार्थियों के लिए रैगिंग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि वह रैगिंग से होने वाले दुष्परिणामों बारे अवगत हो सकें। संस्थान में सुरक्षित, अनुशासित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को आपसी सम्मान, सहयोग और सौहार्द की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।


एडवोकेट रितू चौहान ने रैगिंग से होने वाले दुष्परिणामों बारे चर्चा की। उन्होंने अवगत कराया कि रैगिंग की रोकथाम केवल संस्थान प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। विद्यार्थियों को किसी भी अनुचित गतिविधि के प्रति सजग रहने और ऐसी घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि रैगिंग गैर जमानती अपराध है। रैगिंग होने की घटना विद्यार्थी को एंटी रैगिंग कमेटी के समक्ष शिकायत दर्ज करानी चाहिए या फिर डायल-112 और हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1522 भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने विस्तार से कानूनी कार्रवाई पर प्रकाश डाला।
मंच का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रिचा मोहन ने किया। एंटी रैगिंग कमेटी के चेयरमैन एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वैभव फरताले ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनआईए द्वारा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और पारस्परिक सम्मान की भावना को मजबूत करने की दिशा एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा।

Have something to say? Post your comment
महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन संघर्ष से सृजन और आत्मबोध से लोककल्याण तक की प्रेरक यात्रा : सुधा भारद्वाज

: महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन संघर्ष से सृजन और आत्मबोध से लोककल्याण तक की प्रेरक यात्रा : सुधा भारद्वाज

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया : मुख्यमंत्री

: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल गुजरात में निवेशकों से करेगा संवाद

: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल गुजरात में निवेशकों से करेगा संवाद

पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

X