Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

Updated on Sunday, October 18, 2026 19:36 PM IST

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर- हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक सूरजकुंड मेला परिसर, फरीदाबाद में किया जाएगा। चार दिवसीय यह मेला दिवाली के उल्लास, भारतीय कला एवं हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अनूठा संगम होगा। मेले के माध्यम से जहां लोगों को दिवाली की खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे, वहीं उन्हें परिवार के साथ मनोरंजन और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत से रूबरू होने का अवसर भी मिलेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मेले का शुभारंभ 23 अक्टूबर को  करेंगे। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं, 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

 

300 हस्तशिल्प स्टॉल पर मिलेंगे दिवाली की खरीदारी के विविध विकल्प
मेले में लगभग 300 स्टॉल लगाई जाएंगी, जहां देश के विभिन्न क्षेत्रों के हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, पारम्परिक कलाकृतियां, घर की सजावट से संबंधित सामान और दिवाली के लिए उपयोगी वस्तुओं की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी। इन स्टॉल के माध्यम से आगंतुकों को पारंपरिक एवं आकर्षक उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा। साथ ही, यह आयोजन शिल्पकारों और कारीगरों को अपने हुनर एवं उत्पादों का प्रदर्शन करने तथा उन्हें व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ

 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 26 अक्टूबर को समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

 

हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में होगा उद्घाटन समारोह

 

विशाल फूड कोर्ट में चख सकेंगे विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद
मेले में आगंतुकों के लिए विशाल फूड कोर्ट की व्यवस्था भी की जाएगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों के साथ प्रतिष्ठित फूड ब्रांड्स के लोकप्रिय पकवान उपलब्ध होंगे। खानपान के विविध विकल्प मेले में आने वाले लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे। खरीदारी, खानपान और मनोरंजन की गतिविधियां मेले को परिवारों के लिए एक विशेष उत्सवी अनुभव प्रदान करेंगी।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगीत संध्या से सजेगा सूरजकुंड मेला परिसर
चार दिवसीय मेले के दौरान लोक कलाकारों, लोक नृत्य दलों और पारंपरिक कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आगंतुकों को देश की विविध लोक परंपराओं, कला और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने एवं समझने का अवसर मिलेगा। मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रसिद्ध सूफी एवं लोक गायक कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। उनकी गायकी के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले के माहौल को उत्साह और उमंग से भरेंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से आगंतुकों को संगीत और लोक संस्कृति का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

 

स्थानीय शिल्पकारों और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा प्रोत्साहन
तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्देश्य दिवाली से पहले लोगों को खरीदारी एवं मनोरंजन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय कारीगरों और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना भी है। यह आयोजन शिल्पकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने और लोगों को देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हरियाणा सरकार एवं हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की गई है कि वे 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले में सपरिवार शामिल होकर इस उत्सव का आनंद लें।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X