Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

Updated on Wednesday, October 21, 2026 18:22 PM IST

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने हरियाणा की भाजपा सरकार से अपने दो वर्षों के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखने की मांग की है। सांसद ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और गरीब परिवारों से अनेक बड़े वादे किए थे। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बताए कि इनमें से कितने वादे पूरे हुए, कितनों पर काम चल रहा है और शेष घोषणाएं कब तक पूरी होंगी।

 

जनता को घोषणाएं नहीं, जवाब चाहिए : कुमारी सैलजा   

कहा- महिलाओं को 2100 रुपए, दो लाख सरकारी नौकरियों, 10 लाख के मुफ्त इलाज, एमएसपी और पांच लाख आवासों सहित 20 प्रमुख चुनावी वादों पर सरकार जारी करे श्वेतपत्र

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए देने का वादा किया था। सरकार स्पष्ट करे कि वर्तमान में कितनी महिलाओं को यह राशि मिल रही है, कुल कितनी महिलाएं पात्र हैं और शेष पात्र महिलाओं को कब से लाभ मिलेगा। इसी प्रकार प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक मुफ्त उपचार उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। सरकार बताए कि कितने परिवारों को वास्तविक उपचार कवरेज मिला और कितने मरीज लाभान्वित हुए।

 

सांसद ने कहा कि युवाओं को दो लाख पक्की सरकारी नौकरियां तथा पांच लाख अन्य रोजगार के अवसर देने का वादा किया गया था। सरकार बताए कि दो वर्षों में कितनी नियमित नियुक्तियां हुईं, कितने नए रोजगार सृजित हुए और कितने युवाओं को अप्रेंटिसशिप स्टाइपेंड मिला। हरियाणा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक कौशल शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने की घोषणा पर कितने प्रशिक्षण केंद्र स्थापित हुए और कितने युवाओं को रोजगार मिला?

 

कुमारी सैलजा ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा ने 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद का वादा किया था। सरकार प्रत्येक फसल की खरीद मात्रा, किसानों की संख्या और भुगतान का विवरण सार्वजनिक करे। सांसद ने पांच लाख शहरी एवं ग्रामीण आवास उपलब्ध कराने के वादे पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि कितने मकान स्वीकृत, निर्मित और लाभार्थियों को सौंपे गए हैं।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि दस आधुनिक औद्योगिक शहर विकसित करने की घोषणा में कितनी प्रगति हुई, कितना निवेश आया और कितने स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला? बीपीएल एवं अंत्योदय परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना से कितने परिवार नियमित लाभान्वित हो रहे हैं? ग्रामीण कॉलेज छात्राओं को कितने स्कूटर वितरित हुए और जिलेवार लाभार्थी सूची कहां है।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि सभी मरीजों के लिए मुफ्त डायलिसिस, प्रत्येक जिले में ओलंपिक खेल नर्सरी और हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी जैसी घोषणाओं की वास्तविक स्थिति भी स्पष्ट होनी चाहिए। सरकार बताए कि कितने अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस उपलब्ध है, कितनी खेल नर्सरियां संचालित हैं और कितने पात्र पूर्व अग्निवीरों को नियुक्तियां मिली हैं।

 

सांसद ने कहा कि 36 बिरादरियों के कल्याण बोर्ड, वैज्ञानिक फार्मूले के आधार पर सामाजिक पेंशन वृद्धि, अनुसूचित जाति एवं ओबीसी विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति तथा ओबीसी उद्यमियों को 25 लाख रुपए तक ऋण गारंटी के वादों पर भी लाभार्थियों और बजट का विवरण दिया जाए।

 

कुमारी सैलजा ने हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर, वंदे भारत सेवाओं, चार रैपिड रेल मार्गों, इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो तथा दक्षिण हरियाणा में प्रस्तावित 10 हजार एकड़ के अरावली जंगल सफारी पार्क की प्रगति, मंजूरियों और समयसीमा को सार्वजनिक करने की मांग की।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि भाजपा सरकार अपने दो वर्षों के कार्यकाल का वादावार श्वेतपत्र जारी करे, जिसमें प्रत्येक घोषणा की वर्तमान स्थिति, खर्च की गई राशि, लाभार्थियों की संख्या और अधूरे कार्यों को पूरा करने की समयसीमा स्पष्ट हो। लोकतंत्र में जनता के प्रति जवाबदेही सरकार का दायित्व है। हरियाणा की जनता को अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस परिणाम और पारदर्शी जवाब चाहिए।

 

 

Have something to say? Post your comment

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

X