गुरुग्राम। सूरज रोहिल्ला। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकतानगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित समारोह एवं परेड में यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन से जुड़े युवा कलाकार भागीदारी करेंगे। महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के इन युवाओं का चयन कठोर चयन प्रक्रिया के बाद किया गया है। सात झांकियों के माध्यम से ये कलाकार शिक्षा, खेल, युवा शक्ति, जल संसाधन, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।
सात झांकियों में शामिल कलाकारों की सूची
* झांकी वंदे विद्या – विद्या नगर में
नकुल गोवर्धन, हिमांशु जोरवाल, राहुल गुज्जर, ऋषिकेश शेलार, वैभव जीवतोडे, लखन नानावरे एवं रूपेश कुट्टरमारे।
* झांकी युवा शक्ति से उन्नति – खेलो इंडिया में निरल परमार, पटेल प्रेक्षा, धैर्य सैनी एवं पटेल भूमि।
* झाँकी विविधता में एकता से विकास में- विक्रम पहाड़े, शुभम सिंह, सूरज सिंह, आकाश हाके, राजपाल सिंह, राहुल शर्मा, प्रजापति आकाश एवं राठौड़ प्रेरणा।
* झाँकी साखेर से समृद्धि में-
वरुण सोलंकी, सोलंकी हरेश, रावल चिराग, पंड्या आदित्य एवं कड़िया तरंग।
* झाँकी एकतानगर में-
विधि बारोट, जैमिंगिरी, जादव अमीषा एवं रविराज सोलंकी।
* झाँकी भुज की धरती-
प्रियाबेन चौधरी एवं सोलंकी हर्ष।
* झाँकी वंदे सुजलाम – सरदार सरोवर डैम में- राठवा भारद्वाज, आयुष, क्रिशा, जाह्नवी, जिया, हीर, दक्षा, प्रियंका, श्रुति, हिमांगी, दिव्या एवं खुशबू।
कठोर चयन प्रक्रिया के बाद विभिन्न राज्यों के युवा चयनित, सात झांकियों में करेंगे सहभागिता
अनुभवी कोरियोग्राफरों के नेतृत्व में प्रस्तुतियां
झांकियों की प्रस्तुतियों में कोरियोग्राफर योगिता सभरवाल, अनिल पांड्ये और गुजरात के जाने-माने कलाकार एवं कोरियोग्राफर मित्तल कुमार मार्गदर्शन एवं नेतृत्व प्रदान करेंगे। मित्तल कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरबा प्रस्तुत कर चुके हैं।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर युवाओं को अवसर
यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन के माध्यम से अब तक विभिन्न राज्यों के सैकड़ों युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी कर चुके हैं। संस्था से जुड़े युवा गणतंत्र दिवस परेड सहित विभिन्न राष्ट्रीय समारोहों में शामिल हुए हैं और कई सदस्यों को राष्ट्रपति से मिलने का अवसर भी मिला है। हाल ही में संस्था के कुछ युवा साथियों ने रूस में आयोजित विश्व युवा महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों में भी सहभागिता की।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित योगेश चौधरी ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही अवसर और मंच देने की है। संस्था का प्रयास है कि देश के युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलें और वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। सह-संस्थापक अमित भारद्वाज ने कहा कि संस्था युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं की भागीदारी देश की विविधता और एकता का संदेश देने का महत्वपूर्ण अवसर है।