Wednesday, 11 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया • गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील • गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा • गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना • पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली • रोहतक: जेठपुर के स्कूल में 10 साल तक सेवाएं देने वाले शिक्षक हरि ओम वर्मा हुए सेवानिवृत • गुरुग्राम: मारुति सुजुकी की डिजायर कार 3.5 मिलियन के उत्पादन से हुई पार • गुरुग्राम में मिल्हे ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम • केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी • औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रैंप एमएसएमई कॉन्क्लेव में बताई सरकार की योजनाएं

हरियाणा

गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

Updated on Wednesday, November 11, 2026 19:02 PM IST


निखिल


गुरुग्राम। सदर बाजार से नगर निगम की टीम के सदस्य मोहित शर्मा द्वारा एक दुकानदार का अवैध रूप से सामान उठाने के मामले की जांच में दोषी ठहराया गया। नगराधीश (सीटीएम) के द्वारा जांच और उपायुक्त के आदेशों के बाद भी उस पर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने कोई संज्ञान नहीं लिया। निगमायुक्त द्वारा उसे निष्कासित किया जाना था, मगर ऐसा करने की बजाय उसे शो कॉज नोटिस देकर जवाब मांगा गया। उसे तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से निष्कासित नहीं करने पर पीडि़त ने सवाल उठाए हैं।

 

 

-सदर बाजार में दुकानदार का अवैध रूप से उठाया गया था सामान
-नगराधीश (सीटीएम) ने जांच करके अवैध तरीके से सामान उठाने में ठहराया था दोषी
-पुलिस फोर्स के इस्तेमाल पर भी मोहित शर्मा की कार्यप्रणाली पर उठाए गए सवाल


नगर निगम गुरुग्राम की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम के सदस्य मोहित शर्मा द्वारा सदर बाजार स्थित जैन जलेबी दुकान के सामने स्थित जैनेंद्र जैन नामक व्यक्ति की दुकान से अवैध कब्जा बताकर सामान उठाया गया था। पीडि़त दुकानदार जैनेंद्र जैन ने मोहित शर्मा द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर जिला उपायुक्त के समक्ष शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई। जिला उपायुक्त के निर्देशों पर नगराधीश (सीटीएम) ने इस मामले की गहनता से जांच की। 25 अप्रैल 2024 को नगराधीश द्वारा सौंपी गई जांच में कहा गया कि मोहित शर्मा द्वारा दुकानदार जैनेंद्र जैन का सामान उठाया जाना सही नहीं बल्कि अवैध कार्य था। साथ ही जांच में यह भी लिखा गया कि नगर निगम गुरुग्राम द्वारा मोहित शर्मा को ऐसी चेकिंग के लिए मनोनीत किया गया है। यह भी समझ से परे है कि वह किस हैसियत से पुलिस बल का इंतजाम करता है।

 

नगराधीश की जांच रिपोर्ट को लेकर जिला उपायुक्त की ओर से भी सात मई 2024 को निगमायुक्त को पत्र लिखकर मोहित शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की। हैरानी की बात है कि तब से लेकर पांच अक्टूबर 2026 तक ढाई साल में निगमायुक्त गुरुग्राम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। छह अक्टूबर 2026 को मोहित शर्मा को शो कॉज नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने की बात कही गई। पीडि़त दुकानदार जैनेंद्र जैन ने मांग की है कि नगराधीश की रिपोर्ट और जिला उपायुक्त के आदेशों के मुताबिक मोहित शर्मा की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त होनी चाहिए। ढाई साल तक उसके द्वारा लिया गया वेतन सरकारी खजाने में वापस जमा कराया जाए।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील

: गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील

गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा

: गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा

गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना

: गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना

*झींगा पालकों के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर सिस्टम सब्सिडी की सीमा बढ़ाई :श्याम सिंह राणा*

: *झींगा पालकों के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर सिस्टम सब्सिडी की सीमा बढ़ाई :श्याम सिंह राणा*

*यमुनानगर के बिलासपुर में 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित होगा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कपालमोचन मेला*

: *यमुनानगर के बिलासपुर में 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित होगा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कपालमोचन मेला*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन                   

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन                  

*अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का वैश्विक उत्सव*   

: *अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का वैश्विक उत्सव*  

*अंबाला छावनी के आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की शुल्क सहित होगी बुकिंग जल्द शुरू - ऊर्जा मंत्री अनिल विज*

: *अंबाला छावनी के आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की शुल्क सहित होगी बुकिंग जल्द शुरू - ऊर्जा मंत्री अनिल विज*

आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें :नायब सिंह सैनी   

: आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें :नायब सिंह सैनी  

युवा समाज को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने में निभाएं सक्रिय भूमिका : हरविन्द्र कल्याण

: युवा समाज को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने में निभाएं सक्रिय भूमिका : हरविन्द्र कल्याण

X