Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा • गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना • पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली • रोहतक: जेठपुर के स्कूल में 10 साल तक सेवाएं देने वाले शिक्षक हरि ओम वर्मा हुए सेवानिवृत • गुरुग्राम: मारुति सुजुकी की डिजायर कार 3.5 मिलियन के उत्पादन से हुई पार • गुरुग्राम में मिल्हे ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम • केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी • औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रैंप एमएसएमई कॉन्क्लेव में बताई सरकार की योजनाएं • पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

हरियाणा

गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा

Updated on Tuesday, November 10, 2026 18:19 PM IST

निखिल

गुरुग्राम। श्री श्याम बजरंग परिवार संघ गुरुग्राम की ओर से गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट का भंडारा लगाया गया। सदर बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर करीब 12 बजे से देर शाम तक भंडारा जारी रहा। सदर बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से लोग यहां प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।

-हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, घंटों तक लगी रही लंबी लाइनें

धार्मिक व सामाजिक कार्यों में शहर की अग्रणी संस्था श्री श्याम बजरंग परिवार संघ की ओर से हर साल यह आयोजन किया जाता है। संस्था के अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पर्व भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रतीक है। संघ की ओर से हर वर्ष अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाता है, ताकि भक्तों को प्रसाद मिल सके। उन्होंने बताया कि अन्नकूट भंडारे का उद्देश्य सिर्फ प्रसाद वितरण नहीं, बल्कि समाज में सेवा भाव और एकता का संदेश देना है। गोवर्धन पर्व हमें सिखाता है कि हमें प्रकृति और गौ माता की रक्षा करनी चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी, उसी भावना से हम सभी को एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य और स्वयंसेवक प्रसाद वितरण में जुटे रहे। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि संघ आगे भी इसी तरह धार्मिक और सामाजिक कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि भंडारे में कढ़ी, चावल, बाजरा खिचड़ी, खीर, मिक्स सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। इस भंडारे की तैयारी कई दिन से की जा रही थी। बुधवार सुबह से ही संघ के कार्यकर्ता भंडारे का प्रसाद तैयार कराने में जुटे थे। दोपहर में जैसे ही भंडारा शुरू हुआ, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना

: गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना

*झींगा पालकों के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर सिस्टम सब्सिडी की सीमा बढ़ाई :श्याम सिंह राणा*

: *झींगा पालकों के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर सिस्टम सब्सिडी की सीमा बढ़ाई :श्याम सिंह राणा*

*यमुनानगर के बिलासपुर में 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित होगा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कपालमोचन मेला*

: *यमुनानगर के बिलासपुर में 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित होगा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कपालमोचन मेला*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन                   

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन                  

*अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का वैश्विक उत्सव*   

: *अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का वैश्विक उत्सव*  

*अंबाला छावनी के आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की शुल्क सहित होगी बुकिंग जल्द शुरू - ऊर्जा मंत्री अनिल विज*

: *अंबाला छावनी के आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की शुल्क सहित होगी बुकिंग जल्द शुरू - ऊर्जा मंत्री अनिल विज*

आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें :नायब सिंह सैनी   

: आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें :नायब सिंह सैनी  

युवा समाज को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने में निभाएं सक्रिय भूमिका : हरविन्द्र कल्याण

: युवा समाज को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने में निभाएं सक्रिय भूमिका : हरविन्द्र कल्याण

अपराध नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर डेटा आधारित रणनीति अपनाएं अधिकारी: डीजीपी अजय सिंघल

: अपराध नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर डेटा आधारित रणनीति अपनाएं अधिकारी: डीजीपी अजय सिंघल

पंचकूला में आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ चौपाल के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान

: पंचकूला में आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ चौपाल के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान

X