Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

चंडीगढ़

एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

Updated on Friday, October 23, 2026 19:02 PM IST

पंचकूला। हरियाणा सरकार के एमएसएमई निदेशालय के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के हरियाणा स्टेट चैप्टर द्वारा 'रेज़िंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस' (रैंप) कार्यक्रम के अंतर्गत  जागरूकता कार्यशाला  का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को महत्वपूर्ण जानकारी, व्यावहारिक समझ, संस्थागत समर्थन और विकास के अवसर प्रदान करके सशक्त बनाना था, ताकि वे अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता और व्यावसायिक प्रदर्शन को बेहतर कर सकें।

पीएचडीसीसीआई ने एमएसएमई निदेशालय हरियाणा के साथ मिलकर किया आयोजन


पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक, सुश्री जिज्ञासा नरूला ने प्रतिभागियों और विशिष्ट वक्ताओं का स्वागत करते हुए जागरूकता, क्षमता निर्माण और उद्योग की भागीदारी के माध्यम से एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पहले सत्र में साइबर सुरक्षा अनुपालन और ऑडिट सलाहकार तथा 'साइबर स्पलंक साइबर सिक्योरिटी' के संस्थापक तरुण मल्होत्रा ने आज के व्यावसायिक माहौल में डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व पर चर्चा की। उन्होंने सामान्य साइबर खतरों, डेटा सुरक्षा के तरीकों और एमएसएमई के लिए सुरक्षित डिजिटल संचालन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया।

दूसरे सत्र में पीएचडीसीसीआई के मुख्य अर्थशास्त्री और भारत सरकार के 'डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट मिशन' के नोडल अधिकारी सनत कुमार ने निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार करने के इच्छुक एमएसएमई के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी। कैनम के मानव संसाधन प्रमुख सुरिंदर कोहली ने उत्पादक, प्रेरित और भविष्य के लिए तैयार संगठन बनाने में प्रभावी मानव संसाधन प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त किए। इस सत्र में एमएसएमई की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रभावी एचआर प्रथाओं को विकसित करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। एनएसई/बीएसईआई के 'सहायक कंसल्टेंट' के प्रबंध निदेशक, संदीप साहनी ने एमएसएमई के लिए वित्त जुटाने और व्यवसाय विस्तार के लिए अपने पूंजी आधार को मजबूत करने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन

: हरियाणा के राज्यपाल ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

X