Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

Updated on Monday, October 05, 2026 17:33 PM IST

चंडीगढ़: नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में आयोजित होने वाले जागरण, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ युवा दल के अध्यक्ष विनायक बांगिया एवं संयोजक सुनील यादव ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर ध्वनि अनुमति की समय-सीमा में विशेष छूट देने की मांग की है।
 
पत्र में उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान चंडीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में धार्मिक कार्यक्रम, माता के जागरण, भजन-कीर्तन एवं अन्य आध्यात्मिक आयोजन आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों में श्रद्धालु देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।
 
उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि नवरात्रि की विशेष अवधि के दौरान निर्धारित नियमों एवं ध्वनि प्रदूषण संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए धार्मिक आयोजनों के लिए लाउडस्पीकर/ध्वनि की अनुमति की समय-सीमा में उचित विस्तार किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके और आयोजनों का शांतिपूर्ण ढंग से संचालन किया जा सके।
 
विनायक बांगिया ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ प्रशासन द्वारा ध्वनि नियंत्रण और आम नागरिकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उनका आग्रह है कि नवरात्रि जैसे विशेष धार्मिक अवसर पर सभी पक्षों के हितों को संतुलित करते हुए उचित व्यवस्था बनाई जाए।
 
उन्होंने प्रशासन से इस मांग पर सकारात्मक एवं शीघ्र विचार करने का अनुरोध किया।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

पंजाब में सौ किलोमीटर चलकर हेरिटेज आर्किटेक्चर पर शोध करेंगी बेंगलुरु की आर्किटेक्ट गीता बालकृष्णन

: पंजाब में सौ किलोमीटर चलकर हेरिटेज आर्किटेक्चर पर शोध करेंगी बेंगलुरु की आर्किटेक्ट गीता बालकृष्णन

X