Monday, 16 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव • गुरुग्राम: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर छह दोपहिया वाहन इम्पाउंड • गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार • गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर • गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन • भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल • गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच • गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

चंडीगढ़

स्वस्थ समाज की पहल

Updated on Sunday, November 15, 2026 18:21 PM IST

चंडीगढ़। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला द्वारा प्रयोग फाउंडेशन के सौजन्य से सेक्टर-29 चंडीगढ़ में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 248 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

एनआईए के आयुर्वेद शिविर में 248 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

प्रयोग फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर-29 चंडीगढ़ में किया आयोजन

जांच के बाद वितरित की गई दवाईयां


नगर निगम चंडीगढ़ की पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला ने शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अध्यक्षता प्रयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। एसोसिएट प्रोफेसर एवं कैंप प्रभारी डॉ. प्रदीप एस.एम. की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य जांच की। पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति भारतीय चिकित्सा परंपरा की धरोहर है। आमजन आयुर्वेद के महत्व को समझे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए इसके सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। प्रयोग फाउंडेशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष नितेश महाजन ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना है। आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा पद्धति है, जो स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।


एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप एस.एम. ने कहा कि बताया कि डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व तथा डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग के निर्देशन में एनआईए का उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से संस्थान की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सेक्टर-29 चंडीगढ़ में लगाए गए शिविर में 248 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में पाचन संबंधी बीमारियों, चमड़ी रोग, जोड़ों का दर्द, हड्डियों से संबंधित बीमारियां, शुगर, बीपी, सर्वाइकल बीमारियों से संबंधित 248 से ज्यादा लोग पहुंचें, जिन्हें चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर फायर अवेयरनेस एंड सेफ्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष जसजोत सिंह, समाज सेवी डेजी महाजन, एनआईए के मेडिकल ऑफिसर डॉ. भवकीर्ति, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अक्षित, नर्सिंग ऑफिसर दुष्यंत लवानिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव

: गुरुग्राम: दवा विक्रेताओं का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा भी है: आरती राव

संगठन को धार देने में जुटीं अर्चना गुप्ता, हर मोर्चे पर खुद संभाली कमान

: संगठन को धार देने में जुटीं अर्चना गुप्ता, हर मोर्चे पर खुद संभाली कमान

पंजाब लोक भवन में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित शबद कीर्तन का आयोजन

: पंजाब लोक भवन में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित शबद कीर्तन का आयोजन

सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप अब एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर उपलब्ध

: सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप अब एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर उपलब्ध

बाल दिवस पर एनआईए में बच्चों को पढ़ाया जाएगा पोषण का पाठ

: बाल दिवस पर एनआईए में बच्चों को पढ़ाया जाएगा पोषण का पाठ

चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

: चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

: गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

‘रोशनी का बाजार’ के जरिए राइज़ोनिक ने ट्राइसिटी के स्थानीय कारीगरों के साथ मनाया दिवाली का उत्सव

: ‘रोशनी का बाजार’ के जरिए राइज़ोनिक ने ट्राइसिटी के स्थानीय कारीगरों के साथ मनाया दिवाली का उत्सव

खड़गे की कथित टिप्पणी पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड ने जताया विरोध

: खड़गे की कथित टिप्पणी पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड ने जताया विरोध

महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल ने पीजीआई में लगाया लंगर

: महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल ने पीजीआई में लगाया लंगर

X