Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर • गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन • भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल • गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच • गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद • गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन • गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव • गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प • चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर • गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

चंडीगढ़

संगठन को धार देने में जुटीं अर्चना गुप्ता, हर मोर्चे पर खुद संभाली कमान

Updated on Saturday, November 14, 2026 21:11 PM IST

चंडीगढ़, 14 नवंबर। भाजपा के संगठनात्मक मोर्चे पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने खुद कमान संभाल रही हैं। कांग्रेस के राजनीतिक नैरेटिव और दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए उन्होंने संगठनात्मक ताकत को मैदान में उतारने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश से लेकर जिला, मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ वह खुद तैयारियों की निगरानी कर रही हैं। बैठकों में रणनीति बनाने से लेकर कार्यक्रम स्थलों और पदयात्रा मार्गों का निरीक्षण करने तक उनकी सक्रियता साफ नजर आ रही है। डॉ. गुप्ता संगठन में समन्वय, अनुशासन और जवाबदेही को प्राथमिकता देकर वह कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटी हैं।
हरियाणा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता इन दिनों अपनी कार्यशैली के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को नई धार दे रहीं हैं। लगातार बैठकों, कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के जरिए वे संगठन मजबूत कर रही हैं।

हर स्तर पर सक्रियता से तय की कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां
कांग्रेस के नैरेटिव को चुनौती देने के साथ हर व्यवस्था पर खुद रख रहीं नजर
अर्चना गुप्ता के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़ी सक्रियता


डॉ. अर्चना गुप्ता संगठनात्मक जिम्मेदारियों को केवल पदाधिकारियों तक सीमित रखने के बजाय हर स्तर के कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने पर जोर दे रही हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे में जुटी भीड़ है। अमित शाह के दौरे को सफल बनाने के लिए उन्होंने न केवल कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की बल्कि कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर उनका हौसला बढ़ाया।
प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता की कार्यशैली की तारीफ करते हुए बताया कि डॉ. गुप्ता संगठन के वरिष्ठ नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दे रही हैं। उनकी पहल पर प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी आयोजन की तैयारियों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

संगठनात्मक तैयारियों को केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं, खुद करती हैं निगरानी
राजनीतिक गतिविधियों के बीच डॉ. अर्चना गुप्ता संगठनात्मक संवाद और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को भी महत्व दे रही हैं। कांग्रेस के आरोपों और राजनीतिक दावों का जवाब देने के लिए भाजपा की रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं को जनता के बीच तथ्यों के साथ अपनी बात रखने की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस दिशा में भी प्रदेशाध्यक्ष संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच तालमेल बनाने में जुटी हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता की सक्रियता का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि वह संगठनात्मक तैयारियों को केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेती हैं। प्रदेश भाजपा में उनकी भूमिका को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और अलग-अलग स्तरों पर कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ने के प्रयास के तौर पर सराहा जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब लोक भवन में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित शबद कीर्तन का आयोजन

: पंजाब लोक भवन में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित शबद कीर्तन का आयोजन

सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप अब एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर उपलब्ध

: सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप अब एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर उपलब्ध

बाल दिवस पर एनआईए में बच्चों को पढ़ाया जाएगा पोषण का पाठ

: बाल दिवस पर एनआईए में बच्चों को पढ़ाया जाएगा पोषण का पाठ

चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

: चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

: गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

‘रोशनी का बाजार’ के जरिए राइज़ोनिक ने ट्राइसिटी के स्थानीय कारीगरों के साथ मनाया दिवाली का उत्सव

: ‘रोशनी का बाजार’ के जरिए राइज़ोनिक ने ट्राइसिटी के स्थानीय कारीगरों के साथ मनाया दिवाली का उत्सव

खड़गे की कथित टिप्पणी पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड ने जताया विरोध

: खड़गे की कथित टिप्पणी पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड ने जताया विरोध

महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल ने पीजीआई में लगाया लंगर

: महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल ने पीजीआई में लगाया लंगर

एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

: एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

हरियाणा के राज्यपाल ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन

: हरियाणा के राज्यपाल ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन

X