Thursday, 12 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद • गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन • गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव • गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प • चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर • गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया • गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील • गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा • गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना • पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली

हरियाणा

गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव

Updated on Thursday, November 12, 2026 19:11 PM IST

 

निखिल

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले जिला युवा महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर एडीसी सोनू भट्ट ने बैठक ली। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, प्रतिभागियों की भागीदारी तथा कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

-15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा छह विधाओं की प्रतियोगिताओं में दिखाएंगे प्रतिभा
-19 व 20 नवंबर को होगा दो दिवसीय आयोजन, पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 नवंबर


एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे करें। इस वर्ष महोत्सव की थीम नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत रखी गई है, जिसके माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिल सके। एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि जिला युवा महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोडऩे के साथ उनमें राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सहभागिता और नेतृत्व क्षमता की भावना को प्रोत्साहित करना है। गुरुग्राम में 19 व 20 नवंबर को आयोजित होने वाले इस महोत्सव के जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
बैठक में गुरुग्राम आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र यादव ने जानकारी दी कि महोत्सव के दौरान छह विधाओं में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, कविता लेखन तथा लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इनमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है, जिसकी अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। जिला स्तर पर प्रत्येक विधा के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 4,100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3,100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 2,100 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

: गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन

: गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन

गुरुग्राम: अल्फा वर्ष 2036 में जेन-जी, जेन-जेड के लिए की गई गाड़ी की कल्पना

: गुरुग्राम: अल्फा वर्ष 2036 में जेन-जी, जेन-जेड के लिए की गई गाड़ी की कल्पना

गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प

: गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प

गुरुग्राम: रेलवे रोड पर डिवाइडर में लापरवाही पर भी एक्शन लो सीएम साहब: पंकज डावर

: गुरुग्राम: रेलवे रोड पर डिवाइडर में लापरवाही पर भी एक्शन लो सीएम साहब: पंकज डावर

चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

: चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

: गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील

: गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील

गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा

: गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा

गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना

: गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना

X