Friday, 13 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद • गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन • गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव • गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प • चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर • गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया • गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील • गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा • गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना • पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली

चंडीगढ़

पंजाब लोक भवन में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित शबद कीर्तन का आयोजन

Updated on Friday, November 13, 2026 13:23 PM IST

चंडीगढ़, 13 नवंबर: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने श्री गुरु नानक देव जी को विश्व के महानतम आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्रांतिकारियों में से एक बताते हुए कहा कि उन्होंने सदियों पुराने अंधविश्वासों, कर्मकांड, जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानताओं को चुनौती दी तथा मानवता को सत्य, समानता, करुणा और सार्वभौमिक भाईचारे का शाश्वत संदेश दिया।

राज्यपाल पंजाब लोक भवन स्थित गुरु नानक देव ऑडिटोरियम में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित शबद कीर्तन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब, सुल्तानपुर लोधी के हजूरी रागी भाई दिलबाग सिंह एवं उनके जत्थे ने भावपूर्ण शबद कीर्तन कर वातावरण को आध्यात्मिक श्रद्धा और भक्ति से सराबोर कर दिया।


इस अवसर पर राज्यपाल ने पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत सिंह संधू द्वारा संकलित पुस्तक “Sacred Land of Ik Onkar Sultanpur Lodhi: Divine Visuals of Historic Gurdwara Ber Sahib” का लोकार्पण भी किया। यह प्रकाशन सुल्तानपुर लोधी और गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करता है, जहाँ श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के लगभग 14 महत्वपूर्ण वर्ष व्यतीत किए।

श्री गुरु नानक देव जी विश्व के महानतम आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्रांतिकारियों में से एक थे, जिन्होंने अंधविश्वास, कर्मकांड और सामाजिक असमानताओं को चुनौती दी: राज्यपाल कटारिया


सुल्तानपुर लोधी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कटारिया ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के जीवन में इस पवित्र धरती का विशेष स्थान है। पवित्र काली बेईं के तट पर ही गुरु साहिब को गहन आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई। उनके दिव्य संदेश ‘इक ओंकार’ ने ऐसी परिवर्तनकारी आध्यात्मिक विचारधारा की नींव रखी, जो एक परमात्मा की अवधारणा और समस्त मानवता की समानता पर आधारित है तथा जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठने की प्रेरणा देती है।

राज्यपाल ने कहा कि गुरु साहिब ने समाज को अंधविश्वास, निरर्थक कर्मकांड और भेदभाव से ऊपर उठकर सत्यपूर्ण जीवन, तार्किक सोच, ईमानदार परिश्रम और परमात्मा के प्रति सच्ची भक्ति को अपनाने की प्रेरणा दी। उनकी शाश्वत शिक्षाएँ और आदर्श जीवन पाँच शताब्दियों बाद भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं।


कटारिया ने कहा कि गुरु साहिब की दिव्य शिक्षाएँ ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने ‘सरबत दा भला’ को सामूहिक कल्याण, करुणा और भाईचारे पर आधारित एक सार्वभौमिक आध्यात्मिक दर्शन बताते हुए कहा कि यह हमें समस्त मानवता के कल्याण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

Have something to say? Post your comment
सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप अब एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर उपलब्ध

: सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप अब एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर उपलब्ध

बाल दिवस पर एनआईए में बच्चों को पढ़ाया जाएगा पोषण का पाठ

: बाल दिवस पर एनआईए में बच्चों को पढ़ाया जाएगा पोषण का पाठ

चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

: चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर

गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

: गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

‘रोशनी का बाजार’ के जरिए राइज़ोनिक ने ट्राइसिटी के स्थानीय कारीगरों के साथ मनाया दिवाली का उत्सव

: ‘रोशनी का बाजार’ के जरिए राइज़ोनिक ने ट्राइसिटी के स्थानीय कारीगरों के साथ मनाया दिवाली का उत्सव

खड़गे की कथित टिप्पणी पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड ने जताया विरोध

: खड़गे की कथित टिप्पणी पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड ने जताया विरोध

महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल ने पीजीआई में लगाया लंगर

: महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल ने पीजीआई में लगाया लंगर

एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

: एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

हरियाणा के राज्यपाल ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन

: हरियाणा के राज्यपाल ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

X