Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

Updated on Sunday, October 11, 2026 22:03 PM IST

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले संत नामदेव समाज ने चंडीगढ़ में अपनी ताकत और एकजुटता दिखाने की तैयारी तेज कर दी है। 18 अक्टूबर को सेक्टर-21 स्थित संत नामदेव भवन में होने वाला समाज का वार्षिक धार्मिक सम्मेलन सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ समाज की साझा आवाज को बुलंद करने का मंच बनेगा। सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर समाज के प्रतिनिधि पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को सम्मेलन का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल और समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के पुत्र एवं बीजेपी के युवा मोर्चा की प्रदेशकारिकारिणी सदस्य तथा डबवाली के प्रभारी संजीव गंगवा को भी आमंत्रित किया।

टांक क्षत्रिय सभा (रजि.), चंडीगढ़, संत नामदेव समाज, हरियाणा तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय टांक प्रतिनिधि सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह वार्षिक धार्मिक सम्मेलन ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। सम्मेलन में रागी जत्थों और कथावाचकों द्वारा संत नामदेव जी की शिक्षाओं का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर लंगर भी आयोजित होगा।

18 अक्टूबर को होगा वार्षिक धार्मिक सम्मेलन, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को दिया प्रतिनिधिमंडल निमंत्रण


संत नामदेव समाज के अध्यक्ष सतबीर वर्मा ने कहा कि पंजाब के बठिंडा, संगरूर, पटियाला, होशियारपुर और जालंधर सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज के प्रतिनिधि दौरे कर लोगों को सम्मेलन का निमंत्रण दे चुके हैं। इन दौरों के दौरान समाज के लोगों में सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अब एक मंच पर एकजुट होकर अपने मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहते हैं। चंडीगढ़ में होने वाला यह सम्मेलन समाज की एकजुटता प्रदर्शित करने और अपनी आवाज बुलंद करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग सम्मेलन में पहुंचेंगे और सामाजिक हितों से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखेंगे।


“समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत: अध्यक्ष सतबीर वर्मा”

संत नामदेव समाज के हरियाणा अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने कहा कि समाज की एकजुटता केवल किसी सम्मेलन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि सामाजिक हितों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भी सभी को मिलकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि संत नामदेव जी की शिक्षाएं आपसी भाईचारे, सेवा और समानता का संदेश देती हैं। चंडीगढ़ में होने वाला सम्मेलन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने, आपसी संवाद बढ़ाने और सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

सामाजिक चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय: संजीव गंगवा

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के पुत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तथा डबवाली के प्रभारी संजीव गंगवा ने कहा कि पंजाब में नशे की बढ़ती समस्या और उससे जुड़ी सामाजिक चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय हैं। इनसे निपटने के लिए युवाओं को जागरूक करने, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों और परिवारों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। जनसमस्याओं के समाधान और जनकल्याण के लिए सरकार तथा समाज के साझा प्रयास जरूरी हैं।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

पंजाब में सौ किलोमीटर चलकर हेरिटेज आर्किटेक्चर पर शोध करेंगी बेंगलुरु की आर्किटेक्ट गीता बालकृष्णन

: पंजाब में सौ किलोमीटर चलकर हेरिटेज आर्किटेक्चर पर शोध करेंगी बेंगलुरु की आर्किटेक्ट गीता बालकृष्णन

X