Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार • गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता • गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर • गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन • भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल • गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच • गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद • गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन • गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव

हरियाणा

आज हवन-यज्ञ के बाद शहीद स्मारक जनता के लिए खोला गया-अनिल विज

Updated on Sunday, November 15, 2026 18:29 PM IST

चंडीगढ़ 15 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के दौरान अंग्रेजों द्वारा जिन क्रांतिकारियों को पेड़ों से टांग-टांग कर गोलियां मारी गईं, जिन पर कोल्हू चलवाए गए और गांव के गांव जला दिए गए, ऐसे सभी ज्ञान-अज्ञात शहीदों की आत्मा की शांति के लिए आज हमने शहीद स्मारक में हवन यज्ञ किया है और आज से ही शहीद स्मारक लोगों के लिए खुल गया है। लोग स्मारक में आकर शहीदों की कुर्बानियों की गाथायों को देख सकते हैं।

 

विज आज रविवार को अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में हवन यज्ञ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1857 की आजादी की लड़ाई कांग्रेस के जन्म से 28 साल पहले सारे देश में लड़ी गई थी, उसके इतिहास को भूला दिया गया था। उन शहीदों की याद में हमने अंबाला छावनी में एक भव्य शहीद स्मारक बनाया है और देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 5 नवंबर को इसका लोकार्पण कर दिया है। यह लड़ाई अंबाला छावनी से शुरू हुई थी और पूरे देश में ऐसा एक भी स्मारक नहीं है, जिसमें आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित सभी शहीदों को दिखाया गया हो।  उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक में 23 गैलरी हैं और इसे देखने में लगभग 6 घंटे लगते हैं। यहां रात को लाइट एंड साउंड शो भी दिखाया जाएगा। इसमें एक गैलरी ऐसी बनाई गई है, जिसमें हर दर्शक जरूर जाए। वह गैलरी जहां सभी शहीदों को जाकर अपनी श्रद्धांजलि देंगे। यहां ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि श्रद्धांजलि देने वाले का नाम भी रजिस्टर होगा। उन्होंने यहां आने वाले लोगों से आह्वान किया कि लोग इस गैलरी में अवश्य जाएं और शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए वहां श्रद्धांजलि अर्पित करें।

 

*अंग्रेजों द्वारा जिन अनसंग हीरोज को पेड़ों पर टांगकर गोलियां मारी, उन पर कोल्हू चलाए उनकी आत्मिक शांति के लिए हवन-यज्ञ   — ऊर्जा मंत्री अनिल विज*

 

*1857 के वीर शहीदों के इतिहास को भूला दिया गया था, उन शहीदों की याद में अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक बनाया*

 

*देश में ऐसा एक भी स्मारक नहीं जिसमें आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित सभी शहीदों को दिखाया गया हो — अनिल विज*

 

*शहीद स्मारक में ऑनलाइन बुकिंग शुरु, 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक निशुल्क एंट्री — अनिल विज*

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस शहीदी स्मारक को बनाने में लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत आई है और इसकी बुकिंग खुल गई है। अभी ट्रायल रन किया जा रहा है, इसलिए एक दिन में केवल 500 लोगों को शहीद स्मारक में जाने की अनुमति दी गई है। आज से यानी 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक जो बुकिंग कराएगा, उसकी एंट्री फ्री है। बुकिंग ऑनलाइन भी हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी जो बुकिंग हुई थी, उसमें कुछ लोगों ने बिना आधार कार्ड के बुकिंग कर दी थी, तो हमने उसे कैंसिल कर दिया था और उनके स्लॉट खाली हो गए थे। अब हमने आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। अब बिना आधार कार्ड के बुकिंग नहीं होगी। इस महीने की कुछ सीटें खाली हो गई हैं। अगर लोग जाएंगे तो उनमें बुकिंग कर सकेंगे और जल्दी ही शुल्क बुकिंग भी शुरू कर देंगे।

 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम चाहते हैं कि नया इतिहास, जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिखने का काम किया है, वह आने वाली पीढ़ी को जरूर दिखाया जाए क्योंकि पहले इनके बारे में गलत ही पढ़ाते थे। शहीदों के बारे में कभी बताया नहीं गया। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए एक कदम भी किसी ने अपने घर से बाहर निकाला, तो वह उनके चरण स्पर्श करते हैं। मगर जिनको भुला दिया गया, उनकी याद में यह स्मारक बनाया गया है। वह चाहते हैं कि युवा पीढ़ी इसे जरूर देखे। हमने सरकार को भी लिखा है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों तथा कॉलेजों के बच्चों को यहां स्मारक दिखाने के लिए व्यवस्था की जाए। 

इसके उपरान्त विज ने संग्रहालय में जाकर टिकटिंग व्यवस्था को भी परखा और यहां पर आजादी की पहली लड़ाई (इवेन्ट स्पोर्ट्स अम्बाला छावनी) यानी अम्बाला से जो आजादी की क्रांति शुरू हुई थी, उस पर आधारित फिल्म को देखा। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म श्री अनिल विज द्वारा स्वयं बनाई गई। इस फिल्म में यह दर्शाया गया है कि आजादी की लड़ाई में अम्बाला से सम्बधिंत घटना में 135 लोग मारे गए थे, जिनमें से 33 बंदी थे।

विज ने कहा कि आज हम जो आजादी की सांस ले रहे हैं, वे इन शहीदों की बदौलत है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों को हंसते हंसते न्यौछावर कर दिया। यह भव्य स्मारक शहीदों को समर्पित हैं। शहीद स्मारक के निदेशक डॉ कुलदीप सैनी ने बताया कि आज स्मारक के खुलने के बाद पहले स्लॉट में पहुंचे दर्शकों का फूल भेंटकर अभिनंदन किया गया। आगे भी स्लॉट के अनुसार दर्शकों को शहीद स्मारक को दिखाने का काम किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता

: गुरुग्राम: समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करें कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता

गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार

: गुरुग्राम से धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार

गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता

: गुरुग्राम: अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता

जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अधिकारों और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष : डॉ. अर्चना गुप्ता

: जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अधिकारों और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया ऐतिहासिक संघर्ष : डॉ. अर्चना गुप्ता

गीता का संदेश और भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सबके लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री

: गीता का संदेश और भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सबके लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री

टेंट पेगिंग वर्ल्ड कप में हरियाणा पुलिस का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम, भारतीय टीम ने जीते तीन कांस्य पदक

: टेंट पेगिंग वर्ल्ड कप में हरियाणा पुलिस का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम, भारतीय टीम ने जीते तीन कांस्य पदक

भाजपा कार्यालय संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ता संवाद और जनसेवा के संकल्प को नई मजबूती देगा : डॉ. अर्चना गुप्ता

: भाजपा कार्यालय संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ता संवाद और जनसेवा के संकल्प को नई मजबूती देगा : डॉ. अर्चना गुप्ता

संतुलित आहार बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव : प्रो. सतीश गंधर्व

: संतुलित आहार बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर

: गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर

गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

: गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

X