Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर • गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन • भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल • गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच • गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद • गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन • गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव • गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प • चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर • गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

हरियाणा

संतुलित आहार बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव : प्रो. सतीश गंधर्व

Updated on Saturday, November 14, 2026 21:10 PM IST

पंचकूला, 14 नवंबर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला में बाल दिवस पर पोषण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों ने पोस्टर मेकिंग और चित्रकला के माध्यम से पोषण के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया और स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक भोजन अपनाने का संदेश दिया।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में संस्थान के कुलपति प्रोफेसर डॉ. संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में कौमारभृत्य विभाग की ओर से आयोजित पोषण जागरूकता शिविर में अभिभावकों को आयुर्वेद के माध्यम से संतुलित खानपान, बेहतर पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर का शुभारंभ डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव है। बाल्यावस्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता और सर्वांगीण विकास के लिए पोषण का विशेष महत्व है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान दें और उन्हें बचपन से ही पौष्टिक भोजन अपनाने के लिए प्रेरित करें।

एनआईए में बाल दिवस पर पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन
बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक भोजन अपनाने का दिया संदेश


कौमारभृत्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रितेश कुमार वर्मा ने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली में बच्चों के खानपान की आदतों में भी बदलाव आ रहा है। जंक फूड और पोषक तत्वों से रहित खाद्य पदार्थों के बढ़ते सेवन के प्रति जागरूक होना जरूरी है। बच्चों को मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें, अनाज और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि आयुर्वेद में आहार को स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार माना गया है। सही मात्रा में, उचित समय पर और शरीर की आवश्यकता के अनुरूप लिया गया भोजन स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होता है। बच्चों को केवल पौष्टिक भोजन के बारे में बताना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें स्वस्थ खानपान की आदतें विकसित करना भी जरूरी है।
कौमारभृत्य विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपर्णा दिलीप ने बताया कि शिविर में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोषण प्रश्नोतरी व चित्रकला के माध्यम से पौष्टिक खाद्य पदार्थों, फल, सब्जियों, अनाज और संतुलित भोजन को प्रमुखता से दर्शाया गया। शिविर के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें औषधीय गुणों से भरपूर पोषण चिक्की वितरित की गई।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर

: गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर

गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

: गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

गुरुग्राम: अगर आपके वाहन की वैध पीयूसी नहीं है तो नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल, सीएनजी

: गुरुग्राम: अगर आपके वाहन की वैध पीयूसी नहीं है तो नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल, सीएनजी

गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच

: गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच

किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से होते हैं कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ

: किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से होते हैं कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ

30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94 प्रतिशत तक पहुंचा परीक्षा परिणाम- शिक्षा मंत्री 

: 30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94 प्रतिशत तक पहुंचा परीक्षा परिणाम- शिक्षा मंत्री 

*कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से किए झूठे वादे, जनता को मिला नशा और बेरोजगारी: नायब सिंह सैनी*

: *कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से किए झूठे वादे, जनता को मिला नशा और बेरोजगारी: नायब सिंह सैनी*

वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

: वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ी राहत: सफाई कर्मियों का वेतन ₹18,100, बीमा कवर 50 लाख रुपये तक बढ़ा

: हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ी राहत: सफाई कर्मियों का वेतन ₹18,100, बीमा कवर 50 लाख रुपये तक बढ़ा

भाजपा संगठन की रीढ़ हैं बूथ अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितनी महत्वपूर्ण है उनकी जिम्मेदारी : डॉ. अर्चना गुप्ता

: भाजपा संगठन की रीढ़ हैं बूथ अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितनी महत्वपूर्ण है उनकी जिम्मेदारी : डॉ. अर्चना गुप्ता

X