Friday, 13 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद • गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन • गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव • गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प • चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर • गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया • गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील • गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा • गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना • पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली

हरियाणा

भाजपा संगठन की रीढ़ हैं बूथ अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितनी महत्वपूर्ण है उनकी जिम्मेदारी : डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Friday, November 13, 2026 10:20 AM IST

फतेहाबाद, 12 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सक्रियता में निहित है। बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं और पार्टी में उनकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जितनी ही महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में संगठन का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए उसकी सक्रियता, जनता से जुड़ाव और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता ही पार्टी की मजबूती का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे रतिया, फतेहाबाद और टोहाना विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का कमल खिलाने के संकल्प के साथ एकजुट होकर काम करें। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता है।

गुरुवार को फतेहाबाद जिले के संगठनात्मक दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा जिला कार्यालय उदय कमल में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक संगठन की कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश और जिला स्तर की बैठकों की तर्ज पर प्रत्येक महीने के तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्रों की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। इन बैठकों में बूथ स्तर की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, जनसंपर्क और निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।


डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती केवल बैठकों और कार्ययोजनाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की सक्रियता धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। मंडल अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रमुखों की जिम्मेदारी है कि वे बूथ अध्यक्षों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और संगठनात्मक कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो मंडल, जिला और प्रदेश का संगठन भी मजबूत होगा। कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी हैं और जनता के बीच उनकी सक्रिय उपस्थिति संगठन के प्रति विश्वास को मजबूत करती है।

रतिया, फतेहाबाद और टोहाना में कमल खिलाने के संकल्प के साथ एकजुट होकर जुटें कार्यकर्ता

फतेहाबाद के उदय कमल में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ की संगठनात्मक बैठक

हर महीने के तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्रों की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने के दिए निर्देश


जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाएं किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी प्रकार हरियाणा सरकार की मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, भावांतर भरपाई योजना, ई-खरीद व्यवस्था, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना और दयालु योजना जैसी पहलें प्रदेश के विभिन्न वर्गों के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित न रहें, बल्कि पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय सहयोग करें। संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में आमजन की समस्याएं सुननी चाहिए और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक संकल्प जनसेवा, कार्यकर्ता सम्मान और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने से जुड़ा है।

विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब तथ्यों और विकास कार्यों से दें कार्यकर्ता

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के झूठे प्रचार और भ्रामक आरोपों का जवाब कार्यकर्ताओं को तथ्यों, सरकार की नीतियों और धरातल पर हुए विकास कार्यों के माध्यम से देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लागू जनकल्याणकारी नीतियों तथा विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। जनता के साथ निरंतर संवाद, पात्र लाभार्थियों की सहायता और संगठनात्मक सक्रियता के माध्यम से भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचने और उन्हें योजनाओं से जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस

पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा के गांव जल्लोपुर स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं से किया संवाद, गांव अहरवां में जनसभा को किया संबोधित


रतिया, फतेहाबाद और टोहाना में संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

संगठनात्मक दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रतिया विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा के गांव जल्लोपुर स्थित निवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने रतिया भाजपा मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्यों के साथ भी संगठनात्मक गतिविधियों पर गहन मंथन किया। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, शक्ति केंद्रों की नियमित बैठकें आयोजित करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने गांव अहरवां में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया और ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि रतिया, फतेहाबाद और टोहाना तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, एकजुटता और जिम्मेदारी के साथ जनसंपर्क तथा जनसेवा के कार्यों में जुटे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के साथ निरंतर संवाद के बल पर इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत जनसमर्थन मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रविन्द्र बलियाला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, पूर्व विधायक दुडाराम, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खीचड़, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाखड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू गुर्जर, राजेन्द्र देशु जोधा, निर्मल सिंह, प्रमोद बंसल, अन्नू सरवट्टा, संदीप भोडिया, संदीप तनेजा, भगवान दास कम्बोज और जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से होते हैं कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ

: किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से होते हैं कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ

30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94 प्रतिशत तक पहुंचा परीक्षा परिणाम- शिक्षा मंत्री 

: 30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94 प्रतिशत तक पहुंचा परीक्षा परिणाम- शिक्षा मंत्री 

*कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से किए झूठे वादे, जनता को मिला नशा और बेरोजगारी: नायब सिंह सैनी*

: *कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से किए झूठे वादे, जनता को मिला नशा और बेरोजगारी: नायब सिंह सैनी*

वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

: वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ी राहत: सफाई कर्मियों का वेतन ₹18,100, बीमा कवर 50 लाख रुपये तक बढ़ा

: हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ी राहत: सफाई कर्मियों का वेतन ₹18,100, बीमा कवर 50 लाख रुपये तक बढ़ा

गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

: गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन

: गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन

गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव

: गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव

गुरुग्राम: अल्फा वर्ष 2036 में जेन-जी, जेन-जेड के लिए की गई गाड़ी की कल्पना

: गुरुग्राम: अल्फा वर्ष 2036 में जेन-जी, जेन-जेड के लिए की गई गाड़ी की कल्पना

गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प

: गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प

X