Friday, 13 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद • गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन • गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव • गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प • चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर • गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया • गुरुग्राम में धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी पर पांच निर्माण स्थल किए सील • गुरुग्राम: गोवर्धन पर्व पर श्री श्याम बजरंग परिवार संघ ने लगाया अन्नकूट भंडारा • गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 45.82 लाख रुपये जुर्माना • पीएचडीसीसीआई ने अमृतसर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ मनाई दीपावली

हरियाणा

हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ी राहत: सफाई कर्मियों का वेतन ₹18,100, बीमा कवर 50 लाख रुपये तक बढ़ा

Updated on Friday, November 13, 2026 10:29 AM IST

चंडीगढ़ , 12 नवंबर  - हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के कल्याण की दिशा में कई बड़े कदम उठाते हुए ऐतिहासिक सौगातें दी हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि 'नॉन स्टॉप हरियाणा - समर्थ कर्मचारी, सशक्त प्रदेश' के विजन के तहत सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में ग्रामीण सफाई कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी करते हुए इसे पहले 15,000 रुपये से बढ़ाकर 16,000 रुपये और फिर पुन: बढ़ाकर 18,100 रुपये कर दिया गया है।

 

प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों की सुरक्षा और बीमा कवर को भी काफी मजबूत किया है। कर्मचारियों का आंशिक दिव्यांगता बीमा कवर 10 गुना बढ़ाकर 5 लाख रुपये से सीधा 50 लाख रुपये कर दिया गया है, जबकि स्थाई कर्मचारियों की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया गया है। इसके साथ ही, स्थाई कर्मचारियों का परमानेंट टर्म इंश्योरेंस भी दोगुना करते हुए 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दिया गया है। कर्मचारियों की मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है।

 

परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए एक नई एक्स-ग्रेशिया स्कीम शुरू की गई है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारी का 52 वर्ष की आयु से पहले निधन होने पर उनके आश्रित को अनुकंपा आधार पर नौकरी का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, एडहॉक, अनुबंध व डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनके परिवार को 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

 

महिला कर्मचारियों के अधिकारों का विशेष ध्यान रखते हुए आउटसोर्सिंग नीति के तहत कार्यरत महिला कर्मचारियों को नियमित महिला कर्मचारियों के समकक्ष मातृत्व अवकाश की सुविधा प्रदान की गई है, और दिव्यांग महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए 1,500 रुपये प्रति माह प्रति बच्चा विशेष भत्ता दिए जाने की व्यवस्था की गई है। सरकार का यह कदम राज्य के हर वर्ग के कर्मचारियों के सशक्तिकरण को सुनिश्चित करता है।

Have something to say? Post your comment
किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से होते हैं कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ

: किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से होते हैं कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ

30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94 प्रतिशत तक पहुंचा परीक्षा परिणाम- शिक्षा मंत्री 

: 30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94 प्रतिशत तक पहुंचा परीक्षा परिणाम- शिक्षा मंत्री 

*कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से किए झूठे वादे, जनता को मिला नशा और बेरोजगारी: नायब सिंह सैनी*

: *कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से किए झूठे वादे, जनता को मिला नशा और बेरोजगारी: नायब सिंह सैनी*

वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

: वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

भाजपा संगठन की रीढ़ हैं बूथ अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितनी महत्वपूर्ण है उनकी जिम्मेदारी : डॉ. अर्चना गुप्ता

: भाजपा संगठन की रीढ़ हैं बूथ अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितनी महत्वपूर्ण है उनकी जिम्मेदारी : डॉ. अर्चना गुप्ता

गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

: गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन

: गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन

गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव

: गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव

गुरुग्राम: अल्फा वर्ष 2036 में जेन-जी, जेन-जेड के लिए की गई गाड़ी की कल्पना

: गुरुग्राम: अल्फा वर्ष 2036 में जेन-जी, जेन-जेड के लिए की गई गाड़ी की कल्पना

गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प

: गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प

X