Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर • गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन • भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा:एकता नागपाल • गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच • गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद • गुरुग्राम में नशे की रोकथाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी को सौंपा ज्ञापन • गुरुग्राम: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर होगा महोत्सव • गुरुग्राम: बोधराज सीकरी ने लगातार 50वें में वर्ष पूरा किया गोवर्धन पूजा का संकल्प • चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में फिर हड़ताल पर जाएंगे नर्सिंग ऑफिसर • गुरुग्राम: जांच में दोषी पर निगमायुक्त रहे मेहरबान, डीसी के आदेश से भी नहीं हटाया

हरियाणा

गुरुग्राम: अगर आपके वाहन की वैध पीयूसी नहीं है तो नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल, सीएनजी

Updated on Saturday, November 14, 2026 19:11 PM IST

-एएनपीआर सिस्टम के माध्यम से वाहनों के पीयूसी प्रमाण-पत्र की होगी ऑनलाइन जांच

निखिल


गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में अब वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) नहीं होगा तो वाहनों में पेट्रोल, डीजल व सीएनजी नहीं भरी जाएगी। किसी भी गड़बड़ी की आशंका के चलते सीसीटीवी से सभी पंपों पर नजर भी रखी जाएगी। पहले चरण में गुरुग्राम के पंपों पर 300 ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को लगाने का कार्य कल यानी रविवार 15 नवंबर से शुरू होगा।

-गुरुग्राम जिला में 15 नवंबर रविवार से शुरू होगा कैमरे लगाने का कार्य
-गुरुग्राम के पेट्रोल पंपों पर पहले चरण में लगाए जाएंगे 300 ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरे
-जिला परिवहन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव ने किया निरीक्षण

 


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लागू किए जा रहे सख्त उपायों के तहत गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर वाहनों के वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) की जांच सुनिश्चित करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों की अनुपालना में यह सब कार्य किये जा रहे हैं। सीएक्यूएम के निर्देश संख्या 101 के तहत एनसीआर में पहली अक्टूबर 2026 से वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र नहीं, तो ईंधन नहीं की व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत बिना वैध पीयूसी प्रमाण-पत्र वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इसी कड़ी में अब पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, इन कैमरों के माध्यम से पंप पर ईंधन डलवाने वाले वाहनों की ऑटोमेटिक तरीके से पहचान होगी कि वाहन का प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (पीयूसी) है या नहीं।

एएनपीआर कैमरा वाहनों की नंबर प्लेट की पहचान कर उनके पंजीकरण नंबर का ऑनलाइन पीयूसी रिकॉर्ड से मिलान करेगा। इससे वाहन के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र की वैधता की जांच करना आसान होगा और नियमों की पालना प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी। जिला परिवहन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव संजीव सिंगला ने शनिवार को बताया कि जब तक सभी पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर प्रणाली पूरी तरह स्थापित और संचालित नहीं हो जाती, तब तक पेट्रोल पंप संचालकों को प्रत्येक वाहन में ईंधन भरने से पहले उसके वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र की मैनुअल रूप से जांच करनी होगी।


सभी पंपों पर हिंदी, अंग्रेजी में लगाए जाएंगें बोर्ड
संजीव सिंगला ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों को प्रवेश द्वार और ईंधन भरने वाले स्थानों पर हिंदी एवं अंग्रेजी में स्पष्ट और प्रमुखता से दिखाई देने वाले चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र के बिना वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। जिला प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Have something to say? Post your comment
गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर

: गुरुग्राम का राजीव चौक अंडरपास भाजपा के भ्रष्टाचार का है नरक द्वार: पंकज डावर

गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

: गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच

: गुरुग्राम के लायंस पब्लिक स्कूल में ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का हुआ शानदार मंच

किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से होते हैं कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ

: किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से होते हैं कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ

30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94 प्रतिशत तक पहुंचा परीक्षा परिणाम- शिक्षा मंत्री 

: 30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94 प्रतिशत तक पहुंचा परीक्षा परिणाम- शिक्षा मंत्री 

*कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से किए झूठे वादे, जनता को मिला नशा और बेरोजगारी: नायब सिंह सैनी*

: *कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से किए झूठे वादे, जनता को मिला नशा और बेरोजगारी: नायब सिंह सैनी*

वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

: वैज्ञानिक पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ी राहत: सफाई कर्मियों का वेतन ₹18,100, बीमा कवर 50 लाख रुपये तक बढ़ा

: हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ी राहत: सफाई कर्मियों का वेतन ₹18,100, बीमा कवर 50 लाख रुपये तक बढ़ा

भाजपा संगठन की रीढ़ हैं बूथ अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितनी महत्वपूर्ण है उनकी जिम्मेदारी : डॉ. अर्चना गुप्ता

: भाजपा संगठन की रीढ़ हैं बूथ अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितनी महत्वपूर्ण है उनकी जिम्मेदारी : डॉ. अर्चना गुप्ता

गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

: गुरुग्राम: नवनियुक्त निगमायुक्त डॉ. पंकज ने लिया माता शीतला का आशीर्वाद

X