Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

शहीद मेजर अनुज सूद की सैनिक एवं राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Updated on Tuesday, May 05, 2020 23:28 PM IST

पंचकूला, 5 मई - जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा क्षेत्र में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में पंचकूला स्थित अमरावती एनक्लेव के शहीद मेजर अनुज सूद की सैनिक एवं राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्ठी की गई। सेना के जवानों ने शस्त्र उलटे कर शहीद को श्रद्धांजलि दी और मिल्ट्री बैंड की मातमी धुन बजाई। इसके अलावा जवानों ने हवा में तीन राउड गोलियां दागकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किये। पश्चिमी कमांड के चीफ आफ आर्मी जीएस सांगा ने मेजर अनुज सूद के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर सेना की ओर से श्रद्धांजलि दी।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शहीद को मुख्यमंत्री की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किये और हरियाणा के राज्यपाल की ओर से भी शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा सहित चंडीगढ़ व पंचकूला के कई प्रशासनिक अधिकारियों ने  शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा सेना के लैफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह, पश्चिमी कमांड के ब्रिगेडियर टीएस मुंडी ने भी शहीद की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किये।  सेना के चीफ जनरल एमएम नरवान ,  पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक के अलावा पूर्व सेनाध्यक्ष वीपी मलिक व ब्रिगेडियर उपकारचंद की ओर से भी सेना के अधिकारियों ने मेजर सूद को श्रद्धांजलि दी। सैनिक वेलफेयर चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा के साथ साथ लैफ्टिनेंट जनरल इक्कस सिंह घुमाना सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने शहीद के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोकडाॅउन के चलते लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बड़ी संख्या में शहादत को नमन किया। सेना के अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंस बनाये रखते हुए अधिकांश गणमान्य नागरिकों को श्रद्धांजलि देने का अवसर दिया। काफी संख्या में गणमान्य नागरिक मेजर सूद को श्रद्धांजलि देने के लिये उत्साहित दिखाई दिये और ’मेजर सूद अमर रहे‘ के गगनभेदी नारे भी लगाये। सेना के जवान ने जब शहीद की पत्नी आकृति सिंह को तिरंगा सौंपा तो पूरा माहौल भावुकता के साथ गमगीन हो गया। शहीद की पार्थिव देह पर जब जब लोग पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तब शहीद के पिता ब्रिगेडियर चंद्र्रकांत सूद अपने पूरे परिवार के साथ स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे थे। इससे पहले सुबह 8.30 बजे शहीद मेजर सूद के पार्थिव देह को अमरावती स्थित एनक्लेव में लोगों के दर्शनार्थ ले जाया गया, उस दौरान लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद के पिता चंद्रकांत सूद, माता सुमन देवी, पत्नी आकृति सिंह, कैप्टन बहन हर्षिता सहित पूरे परिवार के सदस्यों ने शहादत पर नमन किया।

 (MOREPIC1)

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X