Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

Updated on Friday, October 16, 2026 19:26 PM IST

चंडीगढ़,16 अक्टूबर-स्वीडन में बसे सिख समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के स्वीडन आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत किया।इस मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

 

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मुख्यमंत्री से मिलकर बेहद खुश नजर आए। दोनों पक्षों के बीच कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा में हरियाणा में निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पंजाब के युवाओं को सशक्त बनाने पर विशेष फोकस रहा।

 

 

*मुख्यमंत्री के स्वीडन आगमन पर किया गया भव्य स्वागत, निवेश, रोजगार और युवा सशक्तिकरण पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा*

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हरियाणा निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पंजाब के युवाओं को मजबूत बनाने के प्रयासों पर भी चर्चा की। प्रतिनिधियों ने जोर देते हुए कहा कि पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने विकास और रोजगार की दिशा में मिलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के इस दौरे को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री का स्वीडन आना तथा निवेश और रोजगार के क्षेत्र में कार्य करना देश और समाज के लिए एक सकारात्मक पहल है। यह प्रयास न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। दोनों पक्षों ने भविष्य में सहयोग बढ़ाने और आपसी संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

: हरियाणा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

X