पंचकूला ,8 मई। मोहित हाण्डा, भा0पु0से0, पुलिस उपायुक्त पंचकूला के दिशा निर्देशानुसार जिला मे अपराध की रोकथाम व असमाजिक तत्वो की धरपकड करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 19 पंचकूला की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की हैं। अपराध शाखा की टीम ने गस्त के दौरान एक ट्रक (छोटा हाथी) में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर लेकर जा रहे युवक को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर 19 की टीम गश्त करते हुए माजरी चौक से होते हुए पिंजौर की तरफ़ जाने वाले हाईवे पर चंडी मंदिर के पास मौजूद थी । तभी पंचकूला की तरफ़ से आते हुए एक ट्रक छोटा हाथी दिखाई दिया। श़क के आधार पर जब छोटा हाथी को रुकवाकर चेक किया गया तो छोटा हाथी ट्रक के अंदर तरपाल के नीचे छिपाकर रखी हुई 40 पेटी अवैध शराब बरामद की गई । आरोपी चालक को क़ाबू कर नाम पता पूछने पर आरोपी की पहचान अमरजीत पुत्र ध्यान सिंह के रूप में हुई। आरोपी पिंजौर के गाँव हरिपुर का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी के ख़िलाफ़ पुलिस थाना चंडीमंदिर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने, महामारी अधिनियम तथा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई । आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।