पंचकूला 05 मई। मंगलवार को पुलिस थाना सैक्टर 5 पंचकुला मे सामान्य हस्पताल सैक्टर 6 पंचकुला की टीम द्वारा फ्रंट लाईन कोरोना वायरस के तौर पर कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों की मैडिकल जांच की गई । उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन का पालन करने के लिए पुलिसकर्मी कड़ी मेहनत कर रहे है। जिले की सीमा समेत शहर के चौक चौराहों पर भी दिन-रात अपनी जिम्मेदारी का भली-भांति निर्वहन कर रहे है । चेकपोस्ट पर अन्य जिलों व राज्यों की खाद्य सामग्री लेकर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है ऐसे मे पुलिसकर्मियों पर संभावित संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसी कारण से उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस थाना सैक्टर 5 पंचकुला के अन्तर्गत आने वाले सभी नाकों व पुलिस चौकियो मे तैनात पुलिसकर्मियों का मैडिकल चेक-अप किया गया । डॉक्टर दीपक चिकारा के नेतृत्व मे 93 पुलिसकर्मियों का सैम्पल लिया गया । इस दौरान श्री सौरभ सिंह भा0पु0से0 पुलिस आयुक्त पंचकुला तथा श्री मोहित हाण्डा भा0पु0से0 पुलिस उपायुक्त पंचकुला का भी डॉक्टरों की टीम द्वारा सैम्पल लिया गया । डॉक्टरों द्वारा सभी पुलिस कर्मचारियों को हाथों को सैनिटाइज करने, मास्क लगाने समेत अन्य जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी ।