पंचकूला, 6 मई। शहीद भगत सिंह जागृति मंच के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में अपनी जान कुर्बान करने वाले भारत के इन वीर सपूतों की शहादत को मंच तहदिल से श्रद्धांजलि अर्पित करता है हमें फक्र है कि इन शहीदों में पंचकूला के भी एक जांबाज मेजर अनुज सूद भी शहीद हुए हैं इससे पहले भी पंचकूला के शहीद मेजर संदीप सागर, शहीद मेजर संदीप शांकला व शहीद कैप्टन रोहित कौशल भी अपने पंचकूला का नाम रोशन कर चुके हैं। हमें शहीदों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखना चाहिए। मंच के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह ने सरकार से मांग की है कि जैसे पंचकूला में शहीदों के नाम पर चौक वह स्मारक बनाए गए हैं उसी तर्ज पर पंचकूला के अमरावती में भी शहीद मेजर अनुज सूद के नाम पर चौक का नामकरण व स्मारक बनाया जाना चाहिए। एक तरफ पूरा देश कोविड-19 से लड़ रहा है दूसरी तरफ पाकिस्तान के आंतकवादी ऐसी कायराना हरकतें करने लग रहे हैं जो कि शर्मनाक है