Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ईएसआईसी अस्पताल में सुविधाओं को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया ट्वीट

Updated on Friday, May 08, 2020 23:51 PM IST

गुरुग्राम, 8 मई । गुरुग्राम का स्वास्थ्य विभाग शायद मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी गुमराह कर रहा है। यहां ईएसआईसी अस्पताल में सुविधाओं को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट करके शिकायत की थी और संज्ञान लेने की बात कही थी। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें री-ट्वीट करके उन्हें बता दिया कि सब ठीक है, कोई समस्या नहीं है। बेशक ट्वीट में सब ठीक है, लेकिन सूचना है कि ईएसआईसी में कोरोना संक्रमित स्टाफ नर्सों के वार्ड में अभी भी दिक्कत है। वॉशरूम का पानी कमरों में बहता है। बता दें कि गुरुग्राम के ईएसआईसी अस्पताल में मेदांता मेडिसिटी में जॉब करने वाली उत्तराखंड की काफी नर्सिंग स्टाफ कोरोना संक्रमित होते हुए दाखिल कराई गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, डीसी अमित खत्री को ट्वीट करके शिकायत की। उनका यह ट्वीट उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तक भी पहुंचा। हरीश रावत ने हरियाणा सरकार, गुरुग्राम के अधिकारियों से इस बाबत शिकायत करते हुए कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए। उन्होंने लिखा कि उन्हें एक चिंताजनक समाचार गुडग़ांव से मिला है। हमारी उत्तराखंड की बेटियां, करीब 25 नर्सें अपनी ड्यूटी काल में कोरोना से संक्रमित हुई हैं। जिस प्रतिष्ठित संस्था यानी अस्पताल में वो काम कर रही हैं, वो संस्था उनकी कोई पूछताछ नहीं कर रही है। ईएसआईसी अस्पताल में भी उनको सुविधाएं नहीं मिल रही। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कह दिया है कि यहां कोई दिक्कत नहीं है। सब ठीक है। सीएम मनोहर लाल ने यह दावा जिला के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के आधार पर ही शायद किया गया है, लेकिन तस्वीर अभी भी पुरानी है। यहां भर्ती नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि सिर्फ सुबह एक बार सफाई कर दी जाती है और उसी दौरान तस्वीरें ले लेते हैं। 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X