भिवानी, 08 मई। घंटाघर चौक पर लगे पुलिस नाके पर देररात नशे में धुत्त एक स्कूटी सवा युवती ने जमकर हंगामा किया,नाके में कोई महिला पुलिसकर्मी न होने से सभी पुलिस कर्मी पीछे हट गए तब तक महिला हंगामा करती रही। करीब एक घंटे बाद मौके पर महिला पुलिस कर्मी पहुंची और युवती की स्कूटी का 23 हजार का चालान कर इंपाउंड किया गया।
मामला रात करीब साढ़े नौ बजे का है, घंटाघर चौक पर एक तेज रफ्तार स्कूटी दौड़ाते हुए आई। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो स्पीड और ज्यादा तेज की, पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। युवती शराब के नशे में थी और पुलिस कर्मचारियों से ही उलझ गई। स्वयं को इमरजेंसी में मेडिकल ऑफिसर बताने वाली युवती कहने लगी कि वह आप लोगों की ही मदद कर रही है। नशे की हालत में युवती पुलिस कर्मियों से उलझ गई और तेज-तेज आवाज में बाते करने लगी। बाद में पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना एसएचओ को दी और महिला पुलिस कर्मी को बुलाया।
सामान्य अस्पताल में भी युवती के बाद में स्टाफ से संपर्क किया गया तो पता लगा कि युवती पहले इंटर्नशिप करती थी और अब लॉकडाउन के कारण इन्हें घर भेजा हुआ है। बाद में युवती की स्कूटी इंपाउंड कर करीब 23 हजार रुपये का चालान किया गया। देर रात को युवती को पुलिस ने उसके घर सेवा नगर कॉलोनी में उसकी दादी के पास पहुंचाया।(MOREPIC1)
स्वयं को सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल ऑफिसर बताने वाली युवती ने बार-बार कहती रही कि वह पुलिस की हैल्प कर रही है। आप लोगों की मदद के लिए ही हूं, अपने ऑफिसर को बुलाओ। इस मामले में डीएसपी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि हंगामा करने वाली युवती की स्कूटी का चालान किया गया है। करीब 23 हजार का चालान कर स्कूटी को इंपाउंड किया गया है। युवती स्वयं को डाक्टर बता रही थी। वह अपनी दादी के साथ रहती है और रात को उसे उसकी दादी के पास घर पहुंचाया गया है।