पंचकूला, 7 मई। पुलिस चौकी अमरावती की टीम द्वारा लॉकडाउन के आदेशो की उल्लंघना करने के आरोप मे एक महिला के खिलाफ अभियोग अंकित किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गस्त के दौरान गांव सूरजपुर के पास मौजूद थी तभी सूचना प्राप्त हुई एक महिला कहीं बाहर से आकर बिना किसी कारण के महादेव कॉलोनी मे घूम रही है । लॉकडाउन के दौरान बाहर घूमते पाये जाने पर महिला से सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन मे बाहर घूमने के सम्बंध मे परमिशन या उचित कारण पूछा गया परन्तु वह कोई उचित कारण नहीं बता पाई। उक्त महिला के खिलाफ पुलिस थाना पिंजौर में लॉकडाउन के आदेशो की उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई ।