पंचकूला, 6 मई। जननायक जनता पार्टी के नेता व हल्का पंचकूला से रहे प्रत्याशी अजय गौतम ने आज सकेतडी व महादेवपुर में मास्क बांटकर कर लोगों को जागरूक किया और लोगो को बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनकर रखना ही कोरोना से बचने का उपाय है।आगे गौतम ने बताया की जननायक जनता पार्टी द्वारा दिन प्रतिदिन जनता की भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। सैनिटाइजर, राशन, मास्क बांटकर व लोगों को कोरोना महामारी के प्रति एजुकेट किया जा रहा है। हाल ही में लोग लॉक डाउन के अंतर्गत दूसरे राज्यों में फंस गए थे उन्हें अपने घर घर तक पहुंचाने का काम जो उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जो किया है वह एक सराहनीय काम है मास्क बांटने के दौरान रवि वर्मा, नंबरदार गुरतेज भोला, मुस्ताक, शेरा, दीन मोहम्मद, साबर अली, बसीर, सुलेमान खान, बलविंदर सिंह बल्ली, जोरावर सिंह, आदर्श वेदा, महेंद्र सिंह प्रधान गुरुद्वारा कमेटी, विक्रम वर्मा, गुरमुख सिंह मुद्रा, रविंद्र सिंह बिंदा, बलविंदर सिंह सैनी स्वीट, आदि मौजूद रहे