चंडीगढ़, 01 मई। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेट्रोल-डीजल पर सेस और सब्जी मंडी में मार्केट फीस बढ़ोतरी के फैसले को जनविरोधी करार दिया है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि सरकार का फैसला लोगों की उम्मीद और विपक्ष के सुझावों के विपरीत है। कोरोना की मार झेल रहे गरीब, किसान, दुकानदार, दिहाड़ीदार, कामगार और कारोबारी समेत हर नागरिक को सरकार से राहत की उम्मीद थी, लेकिन इसके उल्ट उन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।