पंचकूला 05 मई : मोहित हाण्डा पुलिस उपायुक्त पंचकुला के निर्देशानुसार जिला पंचकुला मे लॉकडाउन के दौरान लगातार पेट्रोलिंग एवं गस्त पेट्रोलिंग कर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री तथा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालो पर लगातार नजर रखी जा रही है । इन्ही दिशा निर्देशो के तहत पुलिस चौकी सैक्टर 19 पंचकुला की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान विकास नगर नाके से अवैध शराब बरामद की गई । पुलिस की टीम विकास नगर नाकें पर चण्डीगढ़ की तरफ से आने व जाने वाले वाहनों को चैक कर रही थी । इसी दौरान एक कार चंडीगढ़ की तरफ से विकास नगर नाके की तरफ आती दिखाई दी । गाड़ी को रूकवाया गया तो उसमे दो युवक सवार थे । जब उनकी गाड़ी को चैक किया गया तो कार की डिग्गी से 23 पेटी (276 बोतल) अवैध शराब बरामद की गई । पकड़े गए आरोपियो की पहचान विजय उर्फ पनवाडी पुत्र रामनरेश वासी सैक्टर-12 पंचकुला तथा अशोक उर्फ सोनू पुत्र कृष्ण लाल वासी हल्लोमाजरा चंडीगढ के रूप मे हुई । इस पर पुलिस थाना सैक्टर 20 पंचकुला मे अभियोग अंकित किया गया । दूसरे मामले मे अपराध शाखा सैक्टर 19 पंचकुला की टीम गस्त के दौरान चंगी मिल टगरा रोड कालका के नजदीक पर मौजूद थी । तभी टगरा रोड़ से एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता दिखाई दिया जो सामने खडी पुलिस की टीम को देखकर पीछे मुडकर भागने लगा । पुलिस की टीम द्वारा मौका पर ही उसको काबू कर लिया गया । जब उसके कट्टे को खोलकर चैक किया गया तो उसमे से शराब को बोतलें निकली । जिनकी गिनती करने पर इनकी संख्या 18 बोतलें हुई । आरोपी की पहचान नमन सोनकर पुत्र हरि प्रकाश वासी खटीक महोल्ला कालका के रूप मे हुई । पुलिस द्वारा कार्यवाही कर आरोपी को विधी-पूर्वक गिरफ्तार कर पुलिस थाना कालका मे अभियोग दर्ज किया गया । पकडे गए सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने, महामारी अधिनियम तथा आबकारी अधिनयम के तहत कार्यवाही अमल मे लाई गई ।