पंचकूला , 4 मई । देश के लिये अपनी जान न्यौछावर करने वाले मेजर अनुज सूद के नाम पर अमरावती शॉपिंग माल से उनके घर तक जाने वाली सड़क का नाम रखा जाएगा। अमरावती एनक्लेव के एमडी एवं समाजसेवी कुलभूषण गोयल ने मेजर अनुज सूद के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बांधा। गोयल ने कहा कि मेजर अनुज सूद सहित अन्य जवानों ने आतंकियों को मार गिराया और नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया। लेकिन देश घटना में मेजर अनुज सूद जैसे वीर जवान को खोना देश के लिये बड़ी क्षति है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। गोयल ने कहा कि अमरावती एनक्लेव की मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि शॉपिंग मॉल से लेकर उनके मकान नंबर 59 तक जाने वाली सड़क का मेजर अनुज सूद रोड़ रखा जाएगा। ताकि यहां पर रहने वाले लोगों के दिलों में हमेशा मेजर अनुज सूद जिंदा रहें और उनकी कुर्बानी को याद किया जाए।