Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पैरोल से फरार हुआ पूर्व मंत्री रेलू राम का हत्यारा

Updated on Tuesday, June 12, 2018 13:09 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा के बहुचर्चित रेलूराम पुनिया सामूहिक हत्याकांड के मुख्य दोषी संजीव कुमार के फरार होने की सूचना है। पूर्व मंत्री व उसके परिवार का हत्यारा पैरोल पर अपने घर आया था और वह पैरोल समाप्त होने के बाद जेल वापस नहीं पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात साफ हो गई है कि हत्यारे के जमानतियों के पते भी फर्जी हैं।
संपत्ति विवाद के चलते हरियाणा में हिसार के पूर्व विधायक रहे रेलूराम पूनिया व परिवार के सात सदस्यों की 24 अगस्त 2001 को हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य हत्याकांड को उनके दामाद संजीव और बेटी सोनिया ने अंजाम दिया था। बाद में सभी अदालतों ने दोनों को फांसी की सुजा सुनाई, जिसे राष्ट्रपति ने उम्रकैद में बदल दिया था।
सामूहिक हत्याकांड का दोषी लंबे समय तक अंबाला जेल में रहा और कुछ समय बाद उसे फरीदाबाद जेल में शिफ्ट कर दिया गया। संजीव कुमार ने परिजनों को मिलने के लिए पैरोल की मांग की थी। जिसके चलते पैरोल से पहले उसे कुरूक्षेत्र जेल में स्थानांत्रित किया गया था। सूत्रों की मानें तो अन्य कैदियों की तरह संजीव कुमार को भी पैरोल दी गई थी। जिसके लिए उसने बकायदा दो व्यक्तियों को जमानती के रूप में पेश किया था। संजीव कुमार बीती 31 मई को जेल में वापस हाजरी देनी थी लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी जेल में नहीं पहुंचा तो जेल प्रशासन ने अंबाला, यमुनानगर, हिसार व कुरूक्षेत्र की पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने यमुनानगर के गांव चंगनौली में छापा मारा, लेकिन वहां संजीव नहीं मिल पाया।
जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि रेलूराम पूनिया हत्याकांड के दोषी दंपती संजीव और सोनिया इससे पहले फरीदाबाद जेल में बंद थे। वहां संजीव ने पैरोल के लिए आवेदन किया था। बाद में उसे कुरुक्षेत्र की जेल में भेज दिया गया। मई माह में 14 दिन के लिए संजीव को पैरोल मिली थी और 31 मई को उसे जेल में वापस लौटना था, लेकिन वह पहुंचा। बिलासपुर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संजीव कुमार ने अपनी पत्नी व स्वर्गीय रेलू राम की बेटी सोनिया के साथ मिलकर संपत्ति के लालच में रेलू राम, कृष्णा (41 साल) ,रेलू राम की पत्नी, सुनील की पत्नी (23 साल), रेलू राम की दूसरी बेटी प्रियंका, रेलू राम के पौत्र लोकेश (चार साल), पौत्री शिवानी (दो साल), व तीन माह की दुधमुंही बच्ची प्रीति को मौत के घाट उतार दिया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और तभी से वह जेल में बंद हैं।



Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X