पंचकूला , 6 मई। विश्वास फाऊंडेशन ने सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत "कोरोना" वायरस संक्रमण के चलते बुधवार को सिविल हास्पिटल सेक्टर 6 पंचकूला को 30 पीपीई किट्स दीं। ये किट्स विश्वास फाऊंडेशन की जनरल सेकेट्ररी साध्वी नीलिमा विश्वास ने पंचकूला की सिविल सर्जन डॉ जसजीत कौर को हैंड ओवर कीं। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ नीरू और हास्पिटल के एडिशनल एसएमओ डा परविंदर भी मौजूद थे। कोरोना संक्रमण के चलते पीपीई किट्स की बहुत अहमियत है और इसी को ध्यान में रखते हुए आज 30 किट्स सिविल सर्जन को दी गईं।