Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

1200 श्रमिकों को स्पेशन ट्रेन से भेजा गया बिहार

Updated on Friday, May 08, 2020 01:58 AM IST

हिसार, 7 मई। बिहार के 8 जिलों के 1200 श्रमिकों को लेकर दूसरी ट्रेन वीरवार दोपहर को हिसार रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। कल हिसार से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार के कटिहार के लिए रवाना की गई थी जिसमें 1200 श्रमिकों को उनके घरों तक भिजवाया गया है। इसी कड़ी में आज फिर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन (नंबर 04732) को बिहार के मुज्जफरपुर के लिए रवाना किया गया है जिसमें 1200 श्रमिकों को रवाना किया गया है।डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक डा. कमल गुप्ता एवं मेयर गौतम सरदाना ने झंडी दिखाकर श्रमिकों की ट्रेन को रवाना किया।  डिप्टी स्पीकर के अनुसार हरियाणा के 13 जिलों से फंसे श्रमिकों को इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया भी मौजूद थे। ट्रेन को रवाना करने उपरांत बातचीत में डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि लॉकडाउन के कारण अन्य प्रदेशों के जो श्रमिक हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए थे और अपने घर जाना चाह रहे थे, उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा मानवता के नाते अपने खर्च पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से उनके घर भिजवाया जा रहा है।
 
 
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन ने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से हर जरूरतमंद परिवार की आगे बढकऱ मदद की और किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया गया, लेकिन पारिवारिक मजबूरियों या किसी अन्य कारण से जो व्यक्ति घर जाना चाहते हैं उनकी सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्घ है।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि आज जींद, कैथल, गुरुग्राम, करनाल, भिवानी, नारनौल, पानीपत, अंबाला, रोहतक, झज्जर, यमुनानगर, हिसार, दादरी व हांसी के 1200 श्रमिकों को 37 बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन लाया गया। यहां इन सबकी स्वास्थ्य जांच की गई व हाथों को सैनेटाइज करवाकर भोजन व पानी दिया गया। प्रत्येक श्रमिक की थर्मल स्कैनिंग करके उन्हें मास्क भी उपलब्ध करवाए गए। इसके उपरांत सरकार की ओर से प्रत्येक श्रमिक को टिकट (580 रुपये प्रति टिकट) मुहैया करवाई गई।
 
इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन के लिए सरकार द्वारा 6.96 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को यहां गुरुद्वारा व अन्य संस्थाओं की ओर से भोजन व पानी उपलब्ध करवाया गया है। सफर के दौरान दिल्ली में इन्हें रेलवे द्वारा खाना उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही ट्रेन के सभी 24 डिब्बों में साबुन व सैनेटाइजर्स रखवाए गए हैं। ट्रेन में 6 महिला यात्री व बच्चे भी थे जिन्हें सॉफ्ट टॉय, बिस्कुट व चॉकलेट दी गईं। सभी श्रमिकों को भी उनके बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉय भेंट किए गए। आज श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार के आठ जिलों मुज्जफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी व शिवहर के प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X