पंचकूला 07 मई। पुलिस आयुक्त पंचकुला सौरभ सिंह तथा पुलिस उपायुक्त पंचकुला मोहित हाण्डा के निर्देशानुसार विश्व आयुर्वेद परिषद की टीम के साथ मिलकर निरीक्षक सुशील कुमार तथा निरीक्षक सुखदेव सिंह ने पुलिस नाकों, पी0सी0आर0, राईडरों पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आयुष काढ़ा बांटा गया । कोरोना योद्धा के रूप में ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों को 6 जड़ी बूटियों नागर मोथा, पित्तपापडा, उशीर, लाल चन्दन, सुगन्धवाला व शुण्ठी से तैयार आयुष काढ़ा प्रदान किया । यह काढ़ा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ पाचन शक्ति को बढाता है और संक्रमण, सूजन और गर्मी को रोक देता है । इस काढ़े को पीने से दिन-रात मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मचारियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी और बीमारियां उनको नहीं घेरेंगी जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी ड्यूटी कर सकेगें । इसके अतिरिक्त सभी पुलिस कर्मचारियों को लैमन जूस, ऐप्पल जूस, हैंड सैनेटाइजर तथा मास्क भी बांटे गए ।