डिग्री कालेज व इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने बताया कि एक साल में मात्र एक महीने कक्षाएं ऑफलाइन लगी हैं। फिर भी पूरे साल की फीस ली गई। अब अगले सेमेस्टर के लिए भी फीस जमा कराने का दबाव कालेज प्रशासन की ओर से छात्रों पर बनाया जा रहा है।
हरियाणा सरकार की ओर से हाल ही में हरियाणा स्टेट कारपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी ट्रस्ट का गठन किया गया था। इस ट्रस्ट में स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल चेयरमैन हैं।