Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में बनाए 486 किसान उत्पाद समूह

Updated on Tuesday, June 29, 2021 19:28 PM IST



चंडीगढ़, 29 जून। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व केंद्रीय पशुपालन व डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट कर कृषि व किसान और झिंगा मछली पालन को लेकर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री से किसान उत्पादक समूह (पी.एफ.ओ), फसल बीमा योजना और ड्रिप सिंचाई को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पी.एफ.ओ बनाए जाए। उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों के लिये तो किसान उत्पादन संगठन खुशहाली और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढऩे के लिये कारगर साबित होगे, इससे किसानों की बिचैलियों पर निर्भरता कम होगी और वे अपने उत्पादों की स्वयं बिक्री कर सकते हैं।
(SUBHEAD)
केंद्रीय मंत्री को पी.एफ.ओ पर जानकारी देते हुए दलाल ने बताया कि प्रदेश में प्रगतिशील किसानों के सहयोग से अब तक 486 किसान उत्पादक समूह (पी.एफ.ओ) बनाए जा चुके हैं और 76,855 किसानों को इन समूहों से जोड़ा गया है। उन्होंने बातया कि हमारा लक्ष्य 1000 किसान उत्पादक समूह बनाने का है। किसान उत्पादक समूह फसलों की मार्केटिंग, ग्रेडिंग, पैकिंग व स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे, जिससे किसान सीधा कृषि बाजार व उपभोक्ताओं से जुडऩे में सक्षम होंगे व इससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने दलाल को कहा कि पानी की बचत के लिए ड्रिप सिंचाई को और अधिक बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कृषि और किसान दोनों को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीकों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे किसान ड्रिप सिंचाई की नई तकनीक का उपयोग कर कम से कम पानी में अधिकतम पैदावार कर सकते है। ताकि किसानों को अधिक लाभ हो।
दलाल ने बताया कि प्रदेश में नहरी पानी की बहुत बडी समस्या है जिसके कारण प्रदेश खासकर दक्षिण हरियाणा में पानी की कमी है। उन्होंने इसके लिए एस.वाई.एल के पानी को लेकर बात की और जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू करवाने की मांग की। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही इस समस्या को सुलझाया जाएगा।
दलाल ने इस अवसर पर केंद्रीय पशुपालन व डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह से झिंगा मछली पालन को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही लाभदायक प्रोजेक्ट है जिससे किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा हो रहा है। खारे पानी वाले स्थान पर इसका ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके लिए किसानों को ट्रेनिंग भी दे रहे है।
Readers' Comments
J P Singla 5/27/2023 3:45:38 PM

Harjinder Walia Ji kise garib nu tang karke mobile lya hona.That is why people are preferring government jobs by selling their properties. They are not less than britishers with black skin.

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X