Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा:पुराने एसी बदलकर नए एसी लगाएगी सरकार

Updated on Wednesday, June 30, 2021 19:32 PM IST

चंडीगढ़, 30 जून। हरियाणा सरकार अब प्रदेश वासियों को सस्ती दरों पर एसी मुहैया करवाएगी। इसके लिए सरकार ने तीन कंपनियों के साथ एमओयू किया है। प्रदेश वासियों को पुराने एसी बदलने का भी विकल्प दिया जाएगा।
हरियाणा बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बुधवार को चंडीगढ़ में ‘डिमांड साइड मैनेजमैंट-एसी योजना’ का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेशभर में लोगों को 1.05 लाख ए.सी.न्यूनतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के 59 प्रतिशत तक छूट पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे, जिसके लिए इच्छुक लोगों को 24 अगस्त 2021 तक आवेदन करना होगा।
बिजली मंत्री ने कहा कि बिजली विभाग ने डैकन, ब्लू स्टार तथा वोल्टाज सहित तीन नामी कंपनियों के साथ समझौता किया है, जोकि लोगों की मांग पर 1.5 टन क्षमता का बिजली खर्च की बचत करने वाला स्प्लिट एसी कम मूल्य पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इसके तहत घरेलू उपभोक्ता अपने पुराने ए.सी. को भी बदलवा सकेंगे। इस प्रकार जहां उक्त कम्पनियां नए ए.सी. खरीदने और पुराने ए.सी बदलवाने पर उपभोक्ताओं को एमआरपी पर छूट देगी वहीं हरियाणा सरकार द्वारा भी इन पर सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति बिजली विभाग के वेबपोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

(SUBHEAD)
रणजीत सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अधिक सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में नया ए.सी खरीदने पर दो हजार तथा पुराना ए.सी बदलवाने पर चार हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में नया ए.सी खरीदने पर चार हजार तथा पुराना ए.सी बदलवाने पर आठ हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इस अलावा उपभोक्ताओं को नए ए.सी से बिजली के बिल में भी बचत होगी। इन ऊर्जा बचत करने वाले नए ए.सी लगाने से थ्री स्टार क्षमता तक के पुराने ए.सी की तुलना में 657 बिजली की यूनिट तथा करीब 5 हजार रुपए तक वार्षिक बचत होगी। इनके साथ ही कम्प्रैसर की 10 वर्ष तक तथा अन्य सभी उपकरणों पर एक वर्ष तक की वारंटी मिलेगी।
विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के दास ने कहा कि इस योजना के तहत उक्त एसी इकाइयों के उपयोग से राज्य में 68 एमयू ऊर्जा की बचत होगी तथा बिजली की मांग में 75.6 मेगावाट की कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले 2016 में एक योजना के तहत बिजली विभाग ने राज्य में 1.56 करोड़ एलईडी बल्ब व 2.30 लाख टयूब लगवाई हैं। उससे भी राज्य को 232.42 मेगावाट बिजली की बचत हुई है, जो अपने आप में ऐतिहासिक व बदलाव का सूचक है।
बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक शशांक आनंद ने कहा कि हरियाणा बिजली निगमों के अथाह प्रयासों से पिछले पांच वर्षो मे एटी एंड सी लॉसिज 29.83 प्रतिशत से घटाकर 14.55 प्रतिशत हो गया है। इस अवसर पर एचवीपीएन के प्रबंध निदेशक टी.एल. सत्यप्रकाश,ब्लू स्टार कम्पनी से विवेक खरे, डैकन कंपनी से पंकज गुलिया व संदीप रेखी, वोल्टास कम्पनी से केतन नागपाल व हरिश दसुजा सहित अनेक अधिकारियों ने वर्चुअल भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X